गोरगांव की घटना से मुंबई में हड़कंप
मुंबई: मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां तली हुई मछली के गायब होने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने अपने ही दोस्त की पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बाद में पुलिस जांच में पता चला कि जिस मछली को लेकर विवाद हुआ था, उसे दरअसल चूहे खा गए थे।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अफसर के रूप में हुई है। वह अपने दो साथियों के साथ एक छोटे कमरे में किराए पर रहता था। तीनों दिहाड़ी मजदूर थे। घटना वाले दिन आरोपी काम से लौटे तो उन्होंने देखा कि कड़ाही में राखी तली हुई मछली गायब है। कमरे में उस समय अफसर ही मौजूद था, इसलिए दोनों ने उस पर मछली चोरी करने का आरोप लगा दिया।
मारपीट में गई जान
अफसर ने बार-बार आरोपों से इनकार किया, लेकिन विवाद बढ़ता गया और हाथापाई में बदल गया। गुस्से में आरोपियों ने लकड़ी के भारी गट्ठे से अफसर के सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल अफसर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में सामने आई सच्चाई
घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की जांच की तो चूल्हे पर खाली कड़ाही और खाने के अवशेष मिले। जांच के दौरान पुलिस को कमरे के एक कोने में तेल का निशान दिखाई दिया, जो एक छोटे छेद की ओर जा रहा था। वहां रखे डिब्बों के पीछे से मछली के आंशिक अवशेष मिले, जिससे स्पष्ट हुआ कि मछली चूहे खा गए थे और मृतक निर्दोष था।
हत्या का मामला दर्ज
गोरेगांव पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जहां एक मामूली बात गुस्से में आकर एक व्यक्ति की जान ले गई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version