मुंबई: आगामी मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों के लिए लंबे समय से चला आ रहा शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सीटों के बंटवारे का पेच आखिरकार सुलझ गया है। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि से कुछ ही घंटा पहले, सोमवार देर रात दोनों पार्टियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन के आधिकारिक फॉर्मूले की घोषणा की। मुंबई की कुल 227 सीटों के लिए हुए इस समझौते के तहत भारतीय जनता पार्टी (BJP) 137 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। जबकि ​शिवसेना 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

शुरुआती चर्चाओं में शिवसेना ने 125 सीटों की मांग रखी थी, लेकिन लंबी खींचतान के बाद सहमति 90 सीटों पर बनी। दोनों दलों के नेताओं ने विश्वास जताया है कि यह गठबंधन 150 से अधिक सीटें जीतकर बीएमसी की सत्ता पर काबिज होगा और मुंबई को ‘महायुति’ का मराठी मेयर मिलेगा।

अंतिम समय तक बना रहा सस्पेंस

​पिछले 10 दिनों से दोनों दलों के बीच बैठकों का दौर जारी था। 227 में से 150 सीटों पर पहले ही सहमति बन गई थी, लेकिन शेष 77 सीटों को लेकर गतिरोध बना हुआ था। विशेष रूप से पिछले दो-तीन दिनों से 20 सीटों पर मामला अटका हुआ था। मंगलवार (कल) दोपहर 3 बजे तक नामांकन की आखिरी तारीख होने के कारण कार्यकर्ताओं और नेताओं में बेचैनी बढ़ रही थी, जिसे इस समझौते ने अब राहत में बदल दिया है।

​सहयोगी दलों और रिपाइं (आठवले) की स्थिति

गठबंधन में रामदास आठवले की पार्टी रिपाइं (ए) भी शामिल है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया गया कि भाजपा और शिवसेना अपने-अपने कोटे की सीटों में से ही मित्र दलों को सीटें आवंटित करेंगे। हालांकि, रिपाइं को कितनी और कौन सी सीटें मिलेंगी, इसकी तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है। भाजपा के मुंबई अध्यक्ष अमित साटम और शिवसेना सांसद राहुल शेवाले ने साझा बयान में कहा कि अब कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और मंगलवार दोपहर 3 बजे से पहले सभी उम्मीदवार भारी शक्ति प्रदर्शन के साथ अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

​बीजेपी के प्रमुख उम्मीदवारों की सूची (प्रमुख वार्ड)

​बीजेपी ने अपने कोटे की सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

वार्ड क्र.उम्मीदवार का नामवार्ड क्र.उम्मीदवार का नाम
2तेजस्वी घोसालकर69सुधा सिंह
7गणेश खनकर70अनीश मकवानी
10जितेंद्र पटेल72ममता यादव
13रानी त्रिवेदी74उज्ज्वला मोदक
14सीमा शिंदे76प्रकाश मुसले
15जिग्ना शाह84अंजलि सामंत
16श्वेता कोरगांवकर85मिलिंद शिंदे
17शिल्पा संगोरे87महेश पारकर
19दीक्षा कवठणकर95सहाष आडिवरेकर
20बाला तावड़े97हेतल गाला
23शिवकुमार झा99जितेंद्र राउत
24स्वाति जायसवाल100स्वप्ना म्हात्रे
25निशा परुलेकर103हेतल गाला मरवेकर
31मनीषा यादव104प्रकाश गंगाधर
36सिद्धार्थ शर्मा105अनीता वैती
37प्रतिभा शिंदे106प्रभाकर शिंदे
43विनोद मिश्रा107नील सोमैया
44संगीता ज्ञानमूर्ति शर्मा108दीपिका घाग
46योगिता कोली111सारिका पवार
47तेजिंदर सिंह तिवाना116जागृति पाटिल
52प्रीति साटम122चंदन शर्मा
57श्रीकला पिल्लै126अर्चना भालेराव
58संदीप पटेल127अलका भगत
59योगिता दाभाडकर129अश्विनी माटे
60सायाली कुलकर्णी135नवनाथ बन
63रूपेश सावरकर144बबलू पांचाल
68रोहन राठौड़152आशा मराठे
154महादेव शिगवान205वर्षा गणेश शिंदे
172राजश्री शिरोडकर207रोहिदास लोखंडे
174साक्षी कनौजिया214अजय पाटिल
185रवि राजा215संतोष धोले
190शीतल गंभीर देसाई218स्नेहल तेंदुलकर
195राजेश कंगने219सनी सनप
196सोनाली सावंत221आकाश पुरोहित
200संदीप पनसांडे226मकरंद नार्वेकर
227हर्षिता नार्वेकर
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version