मुंबई. मुंबई युवा कांग्रेस अध्यक्ष जीनत शबरीन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मुंबई मेट्रो और लोकल ट्रेनों में सूचनात्मक पर्चे बांटे और वोट चोरी के खिलाफ जनजागरण किया. इस मौके पर शबरीन ने कहा कि देश में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराना चुनाव आयोग का कर्तव्य है, लेकिन लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण स्तंभों पर संदेह के बादल छा गए हैं. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग की मदद से वोटों की चोरी कर रही है.


मुंबई युवा कांग्रेस अध्यक्ष जीनत शबरीन और पदाधिकारियों ने घाटकोपर से साकीनाका और अंधेरी से गोरेगांव तक मेट्रो और लोकल ट्रेनों में यात्रा की और यात्रियों से बातचीत की और चुनाव आयोग और भाजपा के खिलाफ वोट चोरी के आरोप लगाए. इस संबंध में पर्चे बांटकर उन्होंने लोगों को कथित वोट चोरी के बारे में जानकारी दी. साथ ही नागरिकों से लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस वोट चोरी विरोधी आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को भ्रष्टऔर लोकतंत्र का गला घोंटने वाली बताया है. उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस राहुल गांधी के संघर्ष में पूरी ताकत से खड़ी है और वोट चोरी के खिलाफ जागरूकता पैदा कर रही है.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version