ड्यूटी के दौरान खुद को मारी थी गोली
मुंबई: लोकभवन में तैनात एसआरपीएफ (SRPF) के जवान कौस्तुभ सांगले (Kaustubh Sangale) की आत्महत्या के मामले में जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया है। शुरुआती जांच में प्रेम संबंध का एंगल सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस अभी सभी तथ्यों की जांच कर रही है और किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
सोमवार रात मलबार हिल स्थित राजभवन परिसर के लोकभवन में ड्यूटी पर तैनात 26 वर्षीय कौस्तुभ सांगले ने अपनी सरकारी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मलबार हिल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जे. जे. अस्पताल भेज दिया।
महिला पुलिस कांस्टेबल से था प्रेम संबंध
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जांच में पता चला है कि कौस्तुभ सांगले के मीरा-भाईंदर पुलिस बल में कार्यरत एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल से प्रेम संबंध थे। दोनों के बीच शादी की चर्चा भी हुई थी। बाद में महिला ने शादी से इनकार कर दिया और परिवार ने उसकी शादी दूसरे पुलिसकर्मी से तय कर दी।
पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच
बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम से कौस्तुभ मानसिक तनाव में थे। यह भी जांच की जा रही है कि उन्होंने महिला के कुछ निजी फोटो उसके होने वाले पति को क्यों भेजे थे और क्या इसे लेकर दोनों के बीच कोई विवाद हुआ था। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं और पुलिस पारिवारिक, व्यक्तिगत तथा अन्य सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है।
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
