मुंबई : चलती लोकल ट्रेनों में अजनबी यात्रियों से बेवजह बहस और मारपीट करके लूटपाट करने वाले गिरोह के एक सदस्य को रेलवे पुलिस क्राइम ब्रांच की ठाणे यूनिट 2 ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी के दो अन्य फरार साथियों की तलाश में जुटी है।
छात्र को ट्रेन से उतारकर की थी लूट
पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय संदीप विकास जगदाले (Sandeep Vikas Jagadale) 30 मार्च 2026 को सायन (Sion) से कुर्ला (Kurla) जाने वाली स्लो लोकल के जनरल डिब्बे में सफर कर रहा था। भीड़ के दौरान तीन युवकों ने उस पर जेब में हाथ डालने का आरोप लगाया। इसके बाद धक्का-मुक्की करते हुए उसे कुर्ला स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर उतार लिया। वहां उसके साथ मारपीट की गई और उसकी जेब से 8 हजार रुपए लूटकर तीनों आरोपी फरार हो गए। इस मामले में 31 मार्च 2026 को कुर्ला रेलवे पुलिस स्टेशन (Kurla Railway Police Station) में मामला दर्ज किया गया था।
80 CCTV फुटेज से खुला मामला
रेलवे पुलिस आयुक्त एम. राकेश कलासागर (M. Rakesh Kalasagar), पुलिस उपायुक्त प्रज्ञा जेडगे (Pradnya Jedge) और सहायक पुलिस आयुक्त सोपान काकड़ (Sopan Kakad) के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल कदम (Anil Kadam) के नेतृत्व में पीएसआई सुनील लोणकर (Sunil Lonkar), श्रेणी पुलिस उपनिरीक्षक गजानन शेडगे (Gajanan Shedge) और उनकी टीम ने जांच कर आरोपी तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मामले की जांच के दौरान ठाणे यूनिट-2 की टीम ने घटनास्थल और आसपास के करीब 80 CCTV फुटेज की जांच की। फुटेज में तीन संदिग्धों की पहचान हुई। इसके बाद उनकी तस्वीरें मुखबिरों को दी गईं और लगातार निगरानी रखी गई।
दी आरोपी अब भी फरार
पुलिस ने 9 जुलाई 2026 को मोहम्मद कैफ जुगनू अंसारी (Mohammad Kaif Jugnu Ansari) को गोवंडी (Govandi) से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथियों अफसर (Afsar) और फरहान उर्फ बाबू (Farhan alias Babu) के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। दोनों फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए कुर्ला रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version