ठाणे: जिले के भिवंडी शहर पुलिस थाना क्षेत्र में दो पांच वर्षीय नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाया है। मामले में 30 वर्षीय आरोपी पवनकुमार दिनेशचंद केसरवाणी को अदालत ने 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
2020 का है मामला
यह मामला वर्ष 2020 में दर्ज किया गया था। भिवंडी के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में न्यायाधीश एन. के. कारंडे की अदालत में सरकारी पक्ष की ओर से एडवोकेट सी. बी. नवले और एडवोकेट वी. एम. मुंडे ने मजबूत पैरवी की।
जुर्माना भी लगाया गया
अदालत ने आरोपी पर 5,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने की स्थिति में उसे छह महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version