सोना, सिगरेट, ड्रग्स, विदेशी मुद्रा साहित इलेक्ट्रोनिक सामान जब्त
मुंबई. मुंबई कस्टम्स जोन-III के एयरपोर्ट आयुक्तालय ने 24 जून से 30 जून 2026 के बीच चलाए गए अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए सोना, मादक पदार्थ, विदेशी मुद्रा और अन्य ड्यूटी योग्य सामान सहित कुल लगभग 37.17 करोड़ रुपये मूल्य की तस्करी का माल जब्त किया। इस दौरान 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
सोने की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई
मुंबई कस्टम्स अधिकारियों ने 18 अलग-अलग मामलों में 18 यात्रियों से लगभग 10.55 करोड़ रुपए मूल्य का सोना बरामद किया। सभी मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विदेशी मुद्रा और सिगरेट भी जब्त
एक मामले में 1.25 लाख यूएई दिरहम, जिसकी अनुमानित कीमत 31.19 लाख रुपए है, जब्त किए गए। वहीं, एक अन्य मामले में 380 कार्टन ‘एसे लाइट’ सिगरेट, जिनकी कीमत लगभग 7.60 लाख रुपए है, बरामद की गई।
इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य ड्यूटी योग्य सामान बरामद
सात मामलों में इलेक्ट्रॉनिक्स, सिगरेट, कॉस्मेटिक्स और अन्य ड्यूटी योग्य सामान जब्त किया गया, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 1.17 करोड़ रुपए है।
25 करोड़ रुपए से अधिक के मादक पदार्थ जब्त
कस्टम्स ने सात मामलों में 68.302 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड, 535 ग्राम हशीश तथा 230 ग्राम कोकीन/मेथाक्वालोन बरामद किए। इन मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 25.06 करोड़ रुपए आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
