मुंबई. विधानसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी छोड़ कर राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नव निर्माण सेना का दामन थामने वाली बांद्रा पूर्व विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक तृप्ति सावंत एक बार फिर बीजेपी में शामिल हो गई हैं. मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष एवं विधायक अमित साटम की उपस्थित में उनका पक्ष प्रवेश मंगलवार को संपन्न हुआ.
तृप्ति सावंत ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा पोस्ट में लिखा है कि महाराष्ट्र के यशस्वी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रत्नागिरी-सिंधुदूर्ग निर्वाचन क्षेत्र के सांसद नारायण राणे तथा महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के मार्गदर्शन मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष अमित साटम के नेतृत्व में फिर से बीजेपी की सदस्यता स्वीकार की. मुंबई अध्यक्ष साटम ने मुझे मुंबई बीजेपी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. इस अवसर पर सिद्धिविनायक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, पूर्व पार्षद व मुंबई बीजेपी के सचिव महेश पारकर, जिला मंत्री रुपेश मालुसारे, जिला कार्यकारी सदस्य प्रवीण घाडगे, जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मण दुबे और कार्यकर्ता उपस्थित थे.
अमित साटम की ‘एक्स’ पोस्ट
पूर्व विधायक तृप्ति सावंत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आज फिर से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं और उन्होंने भाजपा की विकास यात्रा में विश्वास व्यक्त किया है. एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को अपनाते हुए, तृप्ति सावंत के नेतृत्व गुण, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और समुदाय के साथ मजबूत संबंध निश्चित रूप से पार्टी को नई ऊर्जा और ताकत देंगे. विकास, पारदर्शिता और लोक कल्याण के सिद्धांतों पर आधारित भाजपा परिवार में उनकी वापसी का हम गर्मजोशी से स्वागत करते हैं.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version