बॉलीवुड में बाजीगर, किंग खान और कई उपनामों से मशहूर सुपर स्टार अभिनेता शाहरूख खान को उनके आशियाने ‘मन्नत’ की वजह से माल मिलने वाला है. शाहरूख को कोई मामूली रकम नहीं बल्कि पूरे 9 करोड़ रुपए मिलने वाले हैं. इसके लिए न ही उन्हे मन्नत बचना पड़ेगा और न ही उनकी, मन्नत देखने के लिए आने वाले फैंस से कोई शुल्क वसूलने की योजना है. बल्कि शाहरूख को सरकार करोड़ों रुपए देने वाली है. ये रकम मन्नत की खरीद के दौरान सरकार को भुगतान की गई अतिरिक्त रकम है.
बदला मन्नत के पट्टे का स्वामित्व
उपनगरीय कलेक्टर सतीश बागल के अनुसार, शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान ने 2019 में बांद्रा स्थित विरासत संपत्ति के पट्टे को ‘श्रेणी 1 पूर्ण स्वामित्व’ में परिवर्तित किया. इसके लिए उन्हें राज्य सरकार को अतिरिक्त राशि का भुगतान करना पड़ा.
भुगतान में हुई गलती
राजस्व अधिकारियों ने बताया कि जमा राशि के आंकड़ों में त्रुटि का पता चलने पर शाहरुख ने धन वापसी के लिए आवेदन किया. यह आवेदन इस सप्ताह के शुरू में स्वीकार कर लिया गया.
अभिनेता ने कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त राशि जमा की थी. हालांकि, अधिकारियों ने फिलहाल इस पूरी रकम की पुष्टि नहीं की है.
सरकार की प्रक्रिया और स्वीकृति
कलेक्टर कार्यालय ने बताया कि पट्टे को पूर्ण स्वामित्व में बदलने के लिए पहले तय की गई राशि की गणना में त्रुटि थी. इसे सुधारा गया है और अतिरिक्त भुगतान का हिस्सा अभिनेता को लौटाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है.
मन्नत दिलाएगा ‘किंग खान’ को माल!
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
