मुंबई: विधानपरिषद में कहा कि बांद्रा (पूर्व) के गरीब नगर (Garib nagar Bandra East) क्षेत्र के 100 पात्र झोपड़ीधारकों का पुनर्वास 15 अगस्त से पहले किया जाएगा। महाराष्ट्र की राज्यमंत्री माधुरी मिसाल ने मंगलवार को विधान परिषद में ऐसी घोषणा की। सभी पात्र लाभार्थियों को 300 वर्ग फुट की फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे।
2018 के सर्वे के आधार पर पात्रता
दिवंगत पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की एनसीपी (NCP) के विधायक (MLC) जीशान सिद्दीकी (JISHAN SIDDIKI) के सवाल के जवाब में राज्यमंत्री माधुरी मिसाल (MADHURI MISHAL) ने बताया कि रेल परियोजना के लिए स्पार्क संस्था ने वर्ष 2018 में सर्वे किया था। इस सर्वे में 141 झोपड़ीधारकों की जांच हुई। इनमें 100 को पात्र और 41 को अपात्र पाया गया। उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्देश के अनुसार केवल पात्र लाभार्थियों को ही पुनर्वास का लाभ मिलेगा। यदि नए पात्रता दस्तावेज मिलते हैं तो उनकी नियमानुसार जांच कर निर्णय लिया जाएगा।
500 अवैध झोपड़ियों पर हुई कार्रवाई
राज्यमंत्री ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुसार करीब 600 झोपड़ियों में से 500 अवैध झोपड़ियों पर कार्रवाई की गई है। वहीं 100 पात्र झोपड़ियों को सुरक्षित रखा गया है। इन झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को अभी भी पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। (100 slum dwellers of Garib Nagar to be rehabilitated before August 15: 300 sq ft flats to be available!)
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
