मुंबई : जुहू चौपाटी स्थित जेडब्ल्यू मैरियट होटल के निकट समुद्र में डूबने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की फायर ब्रिगेड और लाइफगार्ड टीम ने किशोर को समुद्र से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
समुद्र में डूबने की घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 7:31 बजे जुहू चौपाटी, जेडब्ल्यू मैरियट होटल के पास एक किशोर के समुद्र में डूबने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही बीएमसी की मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस तथा 108 एम्बुलेंस सेवा को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।
बचाव दल ने किया रेस्क्यू
बीएमसी की फायर ब्रिगेड और लाइफगार्ड की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 वर्षीय सरफराज खान को समुद्र से सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल कूपर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच की।
अस्पताल में मृत घोषित
कूपर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरफराज खान को अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टरों ने उसे ‘ब्रॉड डेड’ घोषित कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
पुलिस कर रही जांच
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों द्वारा डूबने की परिस्थितियों और घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

