मुंबई : मलाड पश्चिम स्थित अक्सा बीच पर 17 वर्षीय एक किशोर के समुद्र में डूबने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस, एंबुलेंस और नौसेना की टीमों को मौके पर भेजा गया। फिलहाल किशोर की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह घटना 26 जून 2026 को मलाड (पश्चिम) के अक्सा बीच पर आईएनएस हमला और शीतला देवी मंदिर के बीच स्थित क्षेत्र में हुई। दोपहर करीब 3:53 बजे इस घटना की सूचना बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मुंबई फायर ब्रिगेड को मिली।अधिकारियों के अनुसार, समुद्र में डूबने वाला किशोर 17 वर्षीय माजिद खान है। घटना के बाद वह लापता हो गया, जिसके चलते बचाव दल द्वारा समुद्र में व्यापक तलाश अभियान चलाया जा रहा है।
कई एजेंसियां बचाव कार्य में जुटीं
घटना की सूचना मिलते ही बीएमसी की मुंबई फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा को मौके पर तैनात किया गया। फायर ब्रिगेड के अनुरोध पर नौसेना को भी सूचित किया गया, जिसके बाद नौसेना की टीम को बचाव अभियान में शामिल होने के लिए रवाना किया गया।
तलाश अभियान जारी
समाचार लिखे जाने तक किशोर का पता नहीं चल सका था। संबंधित एजेंसियां संयुक्त रूप से समुद्र में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक किशोर का पता नहीं चल जाता।
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
