Hindi News / Crime / Featured

जेजे अस्पताल से फरार हुआ आरोपी : पुलिस कर रही तलाश

Article Top Ad

मुंबई. पंत नगर पुलिस एक आरोपी को जलगांव से पकड़ कर मुंबई लाई थी. जेजे अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाए जाने पर आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. 24 वर्षीय आरोपी की पहचान संघर्ष म्हस्के के रूप में सामने आई है.
जानकारी के अनुसार, आरोपी को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच अस्पताल में ले जाया गया था. इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आरोपी अस्पताल परिसर से निकल चुका था.

सीसीटीवी फुटेज से तलाश जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपी के फरार होने के तुरंत बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी. पुलिस ने अस्पताल के आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला. फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं. जेजे अस्पताल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी के भागने की दिशा और संभावित ठिकानों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी उसकी तलाश की जा रही है. फिलहाल उसका कोई पता नहीं लगाया जा सका है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, आरोपी को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास जा रहा है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेने का विश्वास पुलिस ने व्यक्त किया है.

Article Inline Ad
Article Bottom Ad