Hindi News / Crime / Featured

चार साल बाद भी श्रद्धा का अंतिम संस्कार नहीं : कोर्ट में चल रहा केसपरिवार को अब भी इंसाफ का इंतजार

Article Top Ad

मुंबई : श्रद्धा वालकर (Shraddha Walkar) हत्याकांड को सामने आए करीब चार साल हो चुके हैं, लेकिन उनके परिवार का इंतजार अभी भी खत्म नहीं हुआ है। हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aaftab Amin Poonawala) जेल में है और मामले की सुनवाई दिल्ली की साकेत कोर्ट में जारी है। वहीं, श्रद्धा के बचे हुए अवशेष पुलिस के मालखाने में केस प्रॉपर्टी के तौर पर रखे होने की जानकारी है। इसी कारण श्रद्धा का अंतिम संस्कार अब तक नहीं हो सका है।
पिता की इच्छा अधूरी
श्रद्धा के पिता विकास वालकर (Vikas Walkar) बेटी का अंतिम संस्कार होते देखने की इच्छा पूरी किए बिना दुनिया से चले गए। अब उनके भाई श्रीजे वालकर (Shreeje Walkar) परिवार की ओर से मामले की कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हें केस की सुनवाई के लिए मुंबई से दिल्ली आना-जाना पड़ रहा है।
18 मई 2022 को हुई थी हत्या
पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा की हत्या 18 मई 2022 को दिल्ली में उसके लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने की थी। जांच के अनुसार, हत्या के बाद शव के टुकड़े किए गए और उन्हें कुछ समय तक किराये के मकान में रखा गया। इसके बाद शव के हिस्सों को महरौली के जंगलों में अलग-अलग जगहों पर फेंकने का आरोप है।
चार साल बाद भी मुकदमा जारी
मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होने के बावजूद मुकदमा अभी पूरा नहीं हुआ है। परिवार को उम्मीद है कि मामले की सुनवाई जल्द पूरी होगी और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद श्रद्धा का अंतिम संस्कार किया जा सकेगा।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad