Hindi News / Business / Featured

नवी मुंबई की टेक्सटाइल रिकवरी सुविधा का गिरिराज सिंह ने लिया जायजा

Article Top Ad

कपड़ा कचरे के पुनर्चक्रण पर जोर
मुंबई। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने 22 अगस्त 2026 को नवी मुंबई (Navi Mumbai) स्थित टेक्सटाइल रिकवरी फैसिलिटी (Textile Recovery Facility) का दौरा कर कपड़ा कचरे के पुनर्प्रयोग की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कपड़ा उद्योग में पुनर्चक्रण और चक्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया।
डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समझौता
इस दौरान टेक्सटाइल कमेटी (Textiles Committee) और रिफाइबर (Refiber) के बीच डिजिटल सर्कुलर टेक्सटाइल प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए समझौता हुआ। इसका उद्देश्य इस्तेमाल किए गए कपड़ों के संग्रह, उनकी निगरानी और उनके प्रभाव का आकलन करना है।
परियोजना का विस्तार जरूरी
गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कपड़ा उत्पादों के पुनर्वापर पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस पहल को केवल नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र (Navi Mumbai Municipal Corporation area) तक सीमित न रखकर इसका विस्तार किया जाना चाहिए।
रिकवरी की पूरी प्रक्रिया देखी
मंत्री ने केंद्र में स्वचालित छंटाई, धागों की पहचान, कपड़ों की कटाई और दोबारा उपयोग योग्य कच्चा माल तैयार करने की प्रक्रिया देखी। यह केंद्र कपड़ा कचरे को सीधे महापालिका के कचरा डिपो में जाने से रोकने के लिए बनाया गया है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad