मुंबई के पायधुनी इलाके में सनसनीखेज घटना से हड़कंप

मुंबई: दक्षिण मुंबई के पायधुनी क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनकी 13 और 16 साल की दो नाबालिग बेटियां भी शामिल हैं. इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है.

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अब्दुल्ला डोकाडिया (40), नसरीन डोकाडिया (35) और उनकी बेटियां आयशा (16) व जैनब (13) के रूप में हुई है. परिवार के सभी सदस्य एक साथ रहते थे और उनकी अचानक मौत से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं.

रात में साथ खाया खाना, देर रात खाया तरबूज

जानकारी के मुताबिक, 25 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे परिवार ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर भोजन किया था, जिसमें बिरयानी शामिल थी. इसके बाद देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच चारों ने तरबूज खाया. रिश्तेदार अपने-अपने घर लौट गए थे.

सुबह से शुरू हुए उल्टी-दस्त के लक्षण

अगली सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच परिवार के सभी सदस्यों को उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई. उनकी हालत बिगड़ने पर पहले फैमिली डॉक्टर को दिखाया गया, जहां से उन्हें तुरंत जे.जे. अस्पताल रेफर किया गया.

अस्पताल में एक-एक कर तोड़ा दम

जे.जे. अस्पताल में इलाज के दौरान सबसे पहले छोटी बेटी को मृत घोषित किया गया. इसके बाद कुछ घंटों में दूसरी बेटी की भी मौत हो गई. देर रात तक माता-पिता ने भी दम तोड़ दिया. इस तरह पूरा परिवार एक ही दिन में खत्म हो गया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, जांच जारी

पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया है, लेकिन मौत के सटीक कारण की पुष्टि हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट आने के बाद ही होगी. खाने के सैंपल और तरबूज को जांच के लिए जब्त किया गया है. जे.जे. मार्ग पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु (AD) का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

घाटकोपर में दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नित्यानंद नगर में सामने आया मामला

मुंबई के घाटकोपर इलाके में भी एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दो नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण किया गया. यह घटना नित्यानंद नगर की है. पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजामपुलिस के अनुसार, आरोपी पास में रहने वाला व्यक्ति है, जिसने खेल रही बच्चियों को बहला-फुसलाकर घर में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया.

आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय संगठनों ने कड़ा विरोध जताया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version