रियासी. जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और लगातार भारी बारिश से व्यापक नुकसान हुआ है. कई इलाकों में पानी भर गया है. तो वहीं जम्मू के रियासी जिला अंतर्गत कटरा स्थित मशहूर तीर्थ क्षेत्र वैष्णो देवी धाम से एक बुरी खबर सामने आई है. यहां के यात्रा मार्ग में मंगलवार को हुए भूस्खलन में 5 तीर्थ यात्रियों की पहाड़ी चट्टनों एवं मिट्टी मलबे की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. जबकि करीब 14 अन्य लोग घायल हुए हैं.
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बताया है कि क्षेत्र में हो रही भारी बारिश की वजह से मंगलवार को दोपहर के समय त्रिकूट पर्वत पर स्थित वैष्णो देवी धाम के यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की घटना घटित हुई. अधिकारियों ने बताया कि अर्धकुवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास दोपहर 3 बजे के करीब हुए भूस्खलन के बाद बचाव अभियान चल रहा है. हादसा पहाड़ी की चोटी पर स्थित मंदिर के 12 किलोमीटर के घुमावदार मार्ग के लगभग आधी दूरी पर हुई दुर्घटना और खराब मौसम को देखते हुए फिलहाल वैष्णो देवी धाम की यात्रा स्थगित कर दी गई है.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version