Hindi News / Featured / Mumbai

भाजयुमो ने किया भाजपा के नवनियुक्त मंडल-वॉर्ड अध्यक्षों का सत्कार

Article Top Ad

मुंबई. भाजपा द्वारा “संगठन पर्व” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिन कार्यकताओं को भाजपा में मंडल व वॉर्ड अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिली है उनका बीजेपी के दादर स्थित मुंबई प्रदेश कार्यालय में सत्कार किया गया. इस अवसर पर भाजपा मुंबई अध्यक्ष विधायक आशीष शेलार, मुंबई महामंत्री अमित साटम, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष व सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी एवं भाजपा मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना ने नवनियुक्त मंडल व वॉर्ड अध्यक्षों को अपनी शुभकामनाएं दी.
“संगठन पर्व” अभियान के अंतर्गत बीजेपी ने इस बार 35 से 45 आयु वर्ष के युवाओं को मंडल व वॉर्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. भाजयुमो में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे लगभग 30 कार्यकर्ताओं को भी पार्टी ने उनके पूर्व में किए गए कार्यों के आधार मंडल अध्यक्ष तथा 15 कार्यकर्ताओं को वॉर्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है. इस अवसर पर मार्गदर्शन करते हुए भाजपा मुंबई अध्यक्ष विधायक शेलार ने कहा कि नवनियुक्त नए मंडल व वॉर्ड अध्यक्षों के ऊपर स्थानीय संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. आनेवाले समय में अपने कार्यों से ये पार्टी और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे. मुंबई महामंत्री अमित साटम ने कहा कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने युवाओं को अवसर दिया है. उन्होंने नवनियुक्त युवा पदाधिकारियों से अपना कार्य करते हुए लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए अधिक से अधिक सक्षम बनने का आवाहन किया. सत्कार कार्यक्रम में मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष व सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी जी ने युवाओं को संबोधित किया. भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना ने अपने संबोधन में इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि पार्टी में युवाओं को प्राथमिकता देते हुए इतनी बड़ी संख्या में मंडल और वॉर्ड स्तर पर उत्तरदायित्व दिए गए हैं. तिवाना ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी युवा पूरी निष्ठा के साथ अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह करेंगे.

Article Inline Ad
Article Bottom Ad