Hindi News / Featured / Mumbai

छठ व्रतियों ने किया अस्ताचल सूर्य को नमन : उत्सव में मुख्यमंत्री फडणवीस भी हुए शामिल

Article Top Ad

मुंबई. भगवान सूर्य और छठी माई की उपासना के संतान सुखदाई छठ महापर्व के चौथे दिन (सोमवार की शाम) छठ व्रतियों ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर नमन किया. इस मौके पर जुहू चौपाटी पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छठी मैया और भगवान सूर्य की जय के उद्घोष के साथ छठ व्रतियों का अभिवादन किया. उन्होंने छठ उत्सव महासंघ के मंच से ‘छठ महापर्व’ के उपलक्ष्य में हजारों की संख्य में जुहू चौपाटी पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित किया. सीएम देवेंद्र ने कहा कि मुझे अत्यंत खुशी है कि छठ उत्सव महासंघ पिछले कई वर्षों से जुहू में ‘छठ महापर्व’ का आयोजन करता आ रहा है. इस कार्यक्रम में हमारी माताएं और बहनें छठी मैया की आराधना के साथ-साथ उगते और ढलते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करती हैं.
पर्यावरण, प्रकृति, प्रेम, श्रद्धा, भक्ति, भगवान सूर्यदेव और छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, कल्याण और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना करता हूं. सूर्य उपासना और आस्था के महापर्व ‘छठ’ की समस्त देशवासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं. इस दौरान भाजपा मुंबई अध्यक्ष एवं विधायक अमित साटम, भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह जी एवं अन्य मान्यवर उपस्थित थे.

आज देंगे उदयाचल सूर्य को अर्घ्य
दीपावली के 6 दिनों के बाद छठ पूजा की परंपरा है. चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व चौथे दिन (मंगलवार) उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ के साथ समाप्त हो जाएगा. मुंबई में 60 से अधिक जगहों पर मुंबई महानगर पालिका ने छठ पूजा के लिए शानदार इंतजाम किया था.

Article Inline Ad
Article Bottom Ad