Hindi News / Featured / Lifestyle

वर्षों से कर रहे हैं एक ही मोबाइल नंबर का उपयोग : मतलब, आप ईमानदार हैं!

Article Top Ad

मुंबई. रोटी, कपड़ा और मकान के बाद आज मोबाइल फोन भी लोगों की जरूरतों में शामिल हो गया. मोबाइल फोन के बिना लोग आज कितनी देर रह सकते हैं, सभी के लिए सबसे बड़ा सवाल बन गया है. इसके साथ-साथ मोबाइल फोन आज लोगों के चरित्र को भी परिभाषित करने लगा है.
हम जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करते हैं, लोगों से संपर्क अर्थात कॉल करने या आने वाली कॉल प्राप्त करने, बैंकों के लेनदेन यानी ओटीपी प्राप्त करने के साथ साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, वाट्सएप आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के इस्तेमाल के लिए भी एक मोबाइल नंबर की जरूरत होती है. कुछ लोग आए दिन अपना नंबर बदलते हैं, तो वहीं मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की सुविधा शुरू होने के बाद से कुछ लोग सालों साल से एक ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे दोनों तरह के लोगों के लिए एक स्टडी में दिलचस्प जानकारी सामने आई है. ऐसा दावा किया गया है कि यदि आप वर्षों से एक ही मोबाइल नम्र इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप…
1) आप पर कोई कोर्ट-कचहरी या पुलिस केस नहीं है.
2) आप सभ्य हैं और अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार हैं.
3) आप पर कोई कर्ज या बकाया उधारी नहीं है.
4)आप झगड़ालू नहीं हैं और समाज में आपकी अच्छी छवि है.
5) आप एक जिम्मेदार और भरोसेमंद व्यक्ति हैं.

Article Inline Ad
Article Bottom Ad