Hindi News / Crime / Featured

सीसीटीवी कैमरों ने खोली पोल : सलाखों के पीछे पहुंचा दुष्कर्म की कोशिश करनेवाला

Article Top Ad

मुंबई. मुलुंड (Mulund) इलाके में तड़के पढ़ाई के लिए जा रही एक छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी की पोल सीसीटीवी कैमरों ने खोल दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। 6 अगस्त की सुबह हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद गठित जांच टीम ने 250 सीसीटीवी कैमरों की 120 घंटे की फुटेज खंगालकर आरोपी अनिल रामचरण करौतिया (Anil Ramcharan Karotia) को ठाणे (Thane) के वागले ईस्टेट (Wagle Estate) इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
झाड़ियों में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास
6 अगस्त 2026 की तड़के जब एक युवती पढ़ाई के लिए जा रही थी, तभी मोटरसाइकिल सवार अज्ञात आरोपी ने उसका पीछा किया। आरोपी उसे जबरन सड़क किनारे झाड़ियों में खींच ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के कड़े विरोध और हाथापाई के कारण आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया, हालांकि इस संघर्ष में छात्रा घायल हो गई। पीड़िता की शिकायत पर मुलुंड पुलिस (Mulund Police Station) ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
120 घंटे की फुटेज से बेनकाब हुआ आरोपी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में 6 विशेष जांच टीमों का गठन किया गया। जांच टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों से करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की 120 घंटे से अधिक की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। फुटेज के विश्लेषण से एक संदिग्ध व्यक्ति तड़के बाइक पर घूमता दिखाई दिया। 14 अगस्त को दोबारा संदिग्ध स्थिति में दिखने पर पुलिस ने पीछा कर उसे धर दबोचा।
जांच दल में शामिल वरिष्ठ अधिकारी व पुलिस कर्मी
मामले की आगे की जांच महिला पुलिस निरीक्षक मायादेवी कालगावे (Mayadevi Kalgave) कर रही हैं। यह सफल कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती (Deven Bharti), सह पुलिस आयुक्त (कानून व व्यवस्था) डॉ. मनोज कुमार शर्मा (Dr. Manoj Kumar Sharma), अपर पुलिस आयुक्त (पूर्वी प्रादेशिक विभाग) धनंजय कुलकर्णी (Dhananjay Kulkarni), पुलिस उपायुक्त (जोन-3) अभयसिंह देशमुख (Abhaysingh Deshmukh), सहायक पुलिस आयुक्त (मुलुंड विभाग) सुदर्शन होनावडेकर (Sudarshan Honawadekar) के मार्गदर्शन में मुलुंड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष घाटेकर (Santosh Ghatekar) के नेतृत्व में की गई। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक नितिन खाड़े (Nitin Khade), मायादेवी कालगावे (Mayadevi Kalgave), सहायक पुलिस निरीक्षक दत्तात्रेय बनसोडे (Dattatray Bansode), मनोज पाटिल (Manoj Patil), पुलिस उपनिरीक्षक स्वप्निल महाजन (Swapnil Mahajan), विक्रम ताकमोगे (Vikram Takmoge), विकास चव्हाण (Vikas Chavan), सागर नागे (Sagar Nage) तथा अपराध प्रकटीकरण व गुंडा दस्ते के कर्मचारी किरण चव्हाण (Kiran Chavan), हेमंत शेडगे (Hemant Shedge), राजेश चौगुले (Rajesh Chougule), रणजीत माली (Ranjeet Mali), संदीप परदेशी (Sandeep Pardeshi), अशोक भोर (Ashok Bhor), अशोक खराडे (Ashok Kharade), नीलेश भोईर (Nilesh Bhoir), शरद माली (Sharad Mali), प्रशांत बामने (Prashant Bamne), साहेबराव सोनकांबले (Sahebrao Sonkamble), गणेश पाटिल (Ganesh Patil), राजेंद्र ठाकुर (Rajendra Thakur), विष्णु आव्हाड (Vishnu Avhad), देवीदास डोंगरे (Devidas Dongre), विवेक शिंपी (Vivek Shimpi), सागर गावड़े (Sagar Gawde), भीमराव तरडे (Bhimrao Tarade) और महेश सरकटे (Mahesh Sarkate) शामिल थे।
पुलिस की निर्भय होकर शिकायत करने की अपील
जांच में सामने आया कि आरोपी 31 वर्षीय अनिल रामचरण करौतिया (Anil Ramcharan Karotia) पहले भी इस क्षेत्र में आता-जाता रहा है। पुलिस प्रशासन ने महिलाओं और युवतियों से अपील की है कि यदि उनके साथ भी आरोपी द्वारा किसी तरह की छेड़छाड़ या उत्पीड़न किया गया हो, तो वे बिना किसी भय के मुलुंड पुलिस (Mulund Police Station) से संपर्क करें। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad