Hindi News / Featured / Maharashtra

मुंबई का चाहे जो हो, हम पीछे नहीं हटेंगे : जरांगे पाटिल ने दो उग्र आंदोलन की चेतावनी

Article Top Ad

45 लाख वाहनों सहित 6 करोड़ मराठा तैयार
13 मांगों पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान

मुंबई. मराठा आरक्षण सहित 13 मांगों को लेकर मनोज जरांगे पाटील ने शनिवार से अंतरवाली सराटी में फिर से आमरण उपोषण शुरू कर दिया है. उन्होंने सरकार को साफ चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो मराठा समाज मुंबई की ओर कूच करेगा. जरांगे ने कहा कि मुंबई बंद पड़ी, पीछे हटना पड़ा या परिस्थिती काहीही असली तरी आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे.
जरांगे ने कहा कि मुंबई में आंदोलन किया जाएगा और वर्षा बंगले पर भी आंदोलन करने की तैयारी है. उन्होंने दावा किया कि मुंबई आने के लिए 45 लाख वाहन और 6 करोड़ मराठा तैयार हैं. साथ ही उन्होंने मुंबईकरों को परेशानी नहीं होने देने की बात कही. उनके अनुसार सरकार को मांगों पर निर्णय लेने के लिए समय दिया जाएगा.
13 प्रमुख मांगें
जरांगे की मांगों में कुणबी प्रमाणपत्रों का वितरण, हैदराबाद सहित अन्य गजटियर लागू करना, मराठा आंदोलकों पर दर्ज मामले वापस लेना और मराठा-कुणबी के लिए अलग मंत्रालय बनाना शामिल है. इसके अलावा कुणबी प्रमाणपत्र और वैधता प्रमाणपत्र, ओबीसी सुविधाओं के जीआर की प्रभावी अमलदारी, सारथी की योजनाएं और छात्रवृत्ति शुरू करने की मांग है. शिंदे समिति का काम फिर शुरू करने, चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र देने और सगे-सोयरे अधिसूचना लागू करने की भी मांग की गई है.
मंत्री की कार का पीछा
सोलापुर के माढा में मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटील की कार को एक आंदोलक ने रोकने की कोशिश की. बापू गायकवाड़ नामक आंदोलक ने मंत्री के वाहन का पीछा किया और चलती कार के नीचे घुसने का प्रयास किया. इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने आंदोलक को कार के नीचे से बाहर निकाला. घटना के दौरान आंदोलकों ने ‘एक मराठा, लाख मराठा’ के नारे लगाए. इसके बाद मंत्री बाबासाहेब पाटील का काफिला तुलजापुर की ओर रवाना हो गया.
राज्यभर में आंदोलन तेज
जरांगे के समर्थन में सिल्लोड में रास्ता रोको किया गया. बीड से मराठा समाज के लोग एक महीने का राशन लेकर अंतरवाली सराटी पहुंचे हैं. वहीं, आंदोलन में शामिल होने जा रहे बीड के सुग्रीव बापू शिंदे की गेवराई के पास हृदयाघात से मौत की जानकारी सामने आई है.
सुरक्षा बढ़ाई गई
आंदोलन को देखते हुए जालना में 1700 पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं. अंतरवाली सराटी की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई है और वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है.

Article Inline Ad
Article Bottom Ad