Hindi News / Featured / Mumbai

दही हांडी 2026: मुंबई में उत्सव के दौरान हादसे, 168 गोविंदा घायल और 7 साल के बच्चे की मौत

Article Top Ad

मुंबई : दही हांडी (Dahi Handi) उत्सव के दौरान मुंबई (Mumbai) में विभिन्न गोविंदा मंडलों (Govinda Mandals) द्वारा बनाई गई मानव पिरामिड (Human Pyramids) की परतें गिरने से 168 गोविंदा घायल हो गए। शनिवार को आयोजित इस सांस्कृतिक उत्सव में सायंकाल तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बृहन्मुंबई नगर निगम (Brihanmumbai Municipal Corporation – BMC) और सरकारी अस्पतालों में भर्ती 168 घायलों में से 29 गोविंदाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया, 81 युवकों का उपचार जारी है तथा 58 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
​अस्पतालों में विशेष स्वास्थ्य व्यवस्था
​दही हांडी उत्सव में गोविंदाओं के घायल होने की संभावना को देखते हुए बीएमसी (BMC) प्रशासन ने व्यापक स्वास्थ्य इंतजाम किए थे। इसके तहत लोकमान्य तिलक सर्वोपचार अस्पताल (Lokmanya Tilak Municipal General Hospital), शिव (Sion), राजा एडवर्ड स्मारक अस्पताल (King Edward Memorial Hospital – KEM), परेल (Parel) और नायर अस्पताल (Nair Hospital), मुंबई सेंट्रल (Mumbai Central) में विशेष उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अतिरिक्त 16 उपनगरीय अस्पतालों में 105 बेड तैयार रखे गए थे, जहाँ प्रति अस्पताल 5 से 10 बेड की विशेष व्यवस्था सज्ज थी।
​क्षेत्रवार घायल गोविंदाओं के आंकड़े
​सरकारी और पालिका अस्पतालों से रात 9 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शहर विभाग के अस्पतालों में 106 घायल पहुंचे, जिनमें से 18 भर्ती हैं, 52 का इलाज जारी है और 36 को डिस्चार्ज मिला है। पूर्वी उपनगर के अस्पतालों में 29 घायल दर्ज हुए, जिनमें 8 भर्ती, 6 का उपचार जारी और 15 को डिस्चार्ज किया गया। पश्चिमी उपनगर के अस्पतालों में कुल 33 घायल आए, जिनमें से 5 भर्ती हैं, 21 का इलाज चल रहा है और 7 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दी गई।

मालाड वेस्ट में दर्दनाक हादसा
​उल्लास के इस पर्व के दौरान मालाड वेस्ट (Malad West) के मालवानी (Malwani) इलाके में एक दर्दनाक हादसा घुट गया, जिसमें 7 साल के बच्चे की जान चली गई। मालवानी के चिकुवाड़ी स्थित एकता वेलफेयर सोसाइटी (Ekta Welfare Society) में बच्चे अपने स्तर पर दही हांडी का आयोजन कर रहे थे। हांडी को एक पेड़ और ग्राउंड फ्लोर के ढांचे के ईंट वाले खंभे के बीच रस्सी से बांधा गया था। हांडी टूटते ही ईंटों का खंभा ढह गया, जिससे बच्चे के सिर पर गंभीर चोट लगी। उसे तुरंत मालवानी जनरल अस्पताल (Malwani General Hospital) ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद नगर निगम (Municipal Corporation) और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad