शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म
मां और चचेरे भाई पर भी मामला दर्ज
पालघर: मुंबई से सटे पालघर जिले के नालासोपारा इलाके से एक सनसीखेज मामला सामने आया हैय यहां शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने और कई महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में नालासोपारा पुलिस (Nalasopara Police) ने 22 वर्षीय जिम ट्रेनर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आरिफ शेख (Arif Shaikh) को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि आरोपी ने 70 से 80 महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनके वीडियो बनाए और अश्लील वेबसाइटों पर बेचे। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है। इस मामले में आरोपी की मां रुक्साना और चचेरे भाई साहिल शेख को भी आरोपी बनाया गया है।
शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप
शिकायत के अनुसार, 23 वर्षीय युवती की पहचान पिछले साल सोशल मीडिया के जरिए आरिफ से हुई थी। आरोप है कि उसने शादी का वादा करके युवती पर साथ रहने और बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। युवती ने आरिफ और उसकी मां पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। वहीं, उसके चचेरे भाई साहिल पर यौन उत्पीड़न की कोशिश करने का आरोप है।
मोबाइल में मिले आपत्तिजनक वीडियो
पीड़िता का दावा है कि उसे आरोपी के मोबाइल में कई महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो मिले। इसके बाद उसने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के स्थानीय पदाधिकारियों से संपर्क कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। युवती के अनुसार, आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए महिलाओं से संपर्क करता था और उनकी जानकारी या सहमति के बिना निजी वीडियो बनाता था।
पुलिस कर रही जांच
नालासोपारा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विशाल वलवी (Vishal Valvi) ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और मोबाइल में मिले वीडियो की जांच की जा रही है। पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
चित्रा वाघ ने की सख्त कार्रवाई की मांग
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला प्रदेशाध्यक्ष और विधायक चित्रा वाघ (Chitra Wagh) ने मामले पर आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने महिलाओं से फर्जी पहचान के जरिए रिश्ते बनाने वालों से सतर्क रहने और परिवार से ऐसी घटनाएं साझा करने की अपील की है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
नालासोपारा में जिम ट्रेनर गिरफ्तार : 80 महिलाओं के शोषण का आरोप
Article Top Ad
Article Inline Ad
Article Bottom Ad