वरली में 27 वर्षीय बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई. वरली (Worli) में खाना नहीं बनाने की बात को लेकर 27 वर्षीय युवक पर अपनी 45 वर्षीय मां की हत्या करने का आरोप है. घटना 24 सितंबर की देर रात प्रेमनगर इलाके में हुई. शिकायत के आधार पर वरली पुलिस (Worli Police) ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है.
घर से बाहर ले जाकर किया हमला
पुलिस के अनुसार, घटना 24 सितंबर को रात करीब 1.30 से 2.30 बजे के बीच हुई. मृतका अपनी 50 वर्षीय बहन के घर बॉम्बे हॉस्पिटल कंपाउंड, बी. जे. खैर मार्ग, प्रेमनगर, वरली में मौजूद थीं. आरोप है कि आरोपी उन्हें वहां से साई टेलर्स के सामने, बी. जे. खैर मार्ग पर ले गया.
पेट में मुक्के मारने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, खाना नहीं बनाने की बात को लेकर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद उसके पेट में कथित तौर पर जोर-जोर से मुक्के मारे. गंभीर मारपीट के कारण महिला की मौत हो गई. घटना के बाद मृतका की बहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
बीएनएस के तहत मामला दर्ज
शिकायत के आधार पर वरली पुलिस ने 24 सितंबर को अपराध क्रमांक 449/26 दर्ज किया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 103(1), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.
पूत कपूत : खाना नहीं बनाने पर मां की हत्या
Article Top Ad
Article Inline Ad
Article Bottom Ad