Hindi News / Crime / Featured

LXD: विवाहिता के बनाए थे 70 वीडियो!

Article Top Ad

ब्लैकमेलर प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ठाणे : मुंबई से सटे ठाणे जिले के डोंबिवली (Dombivali) में एक विवाहिता के 70 से अधिक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में मानपाडा पुलिस ठाणे (Manpada Police Station) ने आरोपी कुणाल शिंगाडे (Kunal Shingade) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने दोस्ती करके महिला को प्रेमजाल में फंसाया और फिर धोखे से विवाहिता के आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। बाद में उन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था।
पुलिस के हवाले से आई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, डोंबिवली के शिरढोण (Shirdhon) इलाके में रहने वाले कुणाल शिंगाडे की संबंधित विवाहिता से दोस्ती थी। लेकिन आरोपी ने दोस्ती का फायदा उठाकर महिला से प्रेम संबंध बनाए। इसके बाद उसने महिला के 70 से अधिक वीडियो बना लिए।
वीडियो वायरल करने की धमकी
कुछ समय बाद महिला ने आरोपी के साथ संबंध रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद कुणाल ने उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया। वह पीड़िता को संबंध जारी रखने के लिए लगातार ब्लैकमेल करता रहा। इसके साथ साथ वह अनर्गल मांगे भी करता था।
पति को भेजे फोटो
आरोप है कि तंग आकर पीड़िता ने दूरी बनाने की कोशिश की तो आरोपी ने कुछ फोटो उसके पति को भी भेज दिए। इसके बाद मामला गंभीर हो गया।
पुलिस में शिकायत और गिरफ्तारी
लगातार मिल रही धमकियों और परेशानी से तंग आकर महिला ने मानपाडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया और कुणाल शिंगाडे को गिरफ्तार कर लिया।
जांच जारी
मानपाडा पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाए गए, आरोपी ने उनका इस्तेमाल कैसे किया और महिला पर और किस तरह से दबाव डाला गया।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad