Hindi News / Crime / Featured

2 महीने से लापता 19 साल का बच्चा दिल्ली में मिला : पवई पुलिस की बड़ी सफलता

Article Top Ad

मुंबई : पवई पुलिस स्टेशन (Powai Police Station) की विशेष जांच टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए पिछले दो महीनों से लापता 10 वर्षीय बालक अल्ताफ मुख्तारअली शाह (Altaf Mukhtarali Shah) को दिल्ली से सुरक्षित ढूंढ निकाला है।
​मदरसे से अचानक गायब हुआ था मासूम
​तुंगा गांव, साकीविहार रोड (Tunga Gaon, Saki Vihar Road) स्थित दारुलउलूम मसोदिया गरीब नवाज मदरसा से 15 सितंबर 2026 को अल्ताफ अचानक बेपत्ता हो गया था। बच्चे की सुरक्षा और मानव तस्करी (Human Trafficking) या बाल मजदूरी के खतरे को देखते हुए पिता मुख्तार अली शाह (Mukhtar Ali Shah) की शिकायत पर पवई पुलिस स्टेशन में 16 सितंबर 2026 को बीएनएस (BNS) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।
​सीसीटीवी और वायरलेस मैसेज से शुरू हुई तलाश
​वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने घटनास्थल, कांजुरमार्ग रेलवे स्टेशन (Kanjurmarg Railway Station), साकीनाका मेट्रो स्टेशन (Sakinaka Metro Station), जेवीएलआर (JVLR) और बस स्टैंड्स के 150 से अधिक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले। तलाश तेज करने के लिए पूरे महाराष्ट्र (Maharashtra) और देशभर के पुलिस आयुक्तालयों, रेलवे पुलिस (GRP) और नियंत्रण कक्षों में ‘अर्जेंट फ्लैश वायरलेस मैसेज’ (Urgent Flash Wireless Message) और ‘फॉर्म 03’ जारी किया गया।
​डोंबिवली से मिला सुराग और सोशल मीडिया की मदद
​पुलिस ने कलवा, ठाणे (Kalwa, Thane) और डोंबिवली (Dombivli) में पोस्टर और पंपलेट्स लगाए। 4 नवंबर 2026 को व्हाट्सएप (WhatsApp), फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फोटो प्रसारित कर जनसहयोग जुटाया गया।
​दिल्ली के आर.के. पुरम में सुरक्षित मिला बच्चा
​जांच के दौरान बालक के दिल्ली (Delhi) के मोहम्मदपुर में होने की गुप्त सूचना मिलते ही टीम तुरंत रवाना हुई। पुलिस ने बालक को आर. के. पुरम, साउथ वेस्ट दिल्ली (R. K. Puram, South West Delhi) से सुरक्षित बरामद कर लिया। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि वह रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड्स पर मांगकर गुजारा कर रहा था।
​वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन
​यह सफल अभियान पुलिस आयुक्त देवेन भारती (Deven Bharti), पुलिस सह आयुक्त मनोजकुमार शर्मा (Manoj Kumar Sharma), अपर पुलिस आयुक्त अभिनव देशमुख (Abhinav Deshmukh), पुलिस उप आयुक्त दत्ता नलावडे (Datta Nalawade), सहायक पुलिस आयुक्त दादासाहेब घुटुकडे (Dadasaheb Ghutukade) और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आत्माजी सावंत (Atmaji Sawant) के मार्गदर्शन में पूरा किया गया। जांच टीम में पुलिस उप निरीक्षक नवनाथ ढेकले (Navnath Dhekale), सहायक पुलिस निरीक्षक शंकर चासकर (Shankar Chaskar) और महिला पुलिस शिपाई योगिता खुले (Yogita Khule) शामिल रहे।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad