Hindi News / Crime / Featured

महाराष्ट्र साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई : मालाड में मिले बाल यौन शोषण के 20 हजार से अधिक फोटो-वीडियो

Article Top Ad


49 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
​मुंबई: महाराष्ट्र साइबर सेल (Maharashtra Cyber Cell) ने बाल यौन शोषण से संबंधित 20 हजार से अधिक फोटो और वीडियो अपने मोबाइल फोन में रखने के आरोप में 49 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मालाड पश्चिम (Malad West) निवासी सैफुद्दीन जमीरउद्दीन मलिक (Saifuddin Zameeruddin Malik) के रूप में हुई है। आरोपी के पास इतनी बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
​मोबाइल में 20 हजार से अधिक आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बरामद
​प्रारंभिक जांच में आरोपी सैफुद्दीन जमीरउद्दीन मलिक (Saifuddin Zameeruddin Malik) के मोबाइल फोन से बाल यौन शोषण और उत्पीड़न से जुड़ी 20 हजार से अधिक फाइलें मिली हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल (Maharashtra Cyber Cell) अब इन डिजिटल फाइलों का फॉरेंसिक विश्लेषण कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह सामग्री कहां से प्राप्त करता था और इसे किन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से डाउनलोड करता था। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि उसने यह सामग्री किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा की थी या नहीं।
​ऑनलाइन बाल शोषण के खिलाफ महाराष्ट्र साइबर सेल की विशेष पहल
​ऑनलाइन बाल यौन शोषण पर रोक लगाने के लिए महाराष्ट्र साइबर सेल (Maharashtra Cyber Cell) ने तीन विशेष यूनिट्स का गठन किया है। इन यूनिट्स के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के खिलाफ साइबर अपराधों की रोकथाम, ऑनलाइन अपराधों की जांच तथा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इन विशेष टीमों ने अब तक ऑनलाइन बाल यौन शोषण से संबंधित 5 लाख 67 हजार से अधिक साइबर टिपलाइन रिपोर्ट और 31 हजार शिकायतों पर सफलतापूर्वक कार्रवाई की है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad