मुंबई. बॉलीवुड में दबंग, सुलतान, भाईजान, ऐसे कई उपनामों से मशहूर अभिनेता सलमान खान के बांद्रा-पश्चिम स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां सांप होने की खबर सामने आई. 18 मई 2026 की शाम करीब 7:00 बजे गैलेक्सी अपार्टमेंट के परिसर में एक सांप देखा गया. ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल मनोज कट्टे ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत इसकी सूचना सर्प मित्र विक्की दुबे को दी.
सांप मिलने की खबर मिलते ही सर्प मित्र विक्की दुबे ने ठाणे वन विभाग के कंट्रोल रूम और संबंधित क्षेत्र के राउंड ऑफिसर रोशन दादा शिंदे को फोन पर इस बात की जानकारी दी. इसके तुरंत बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. जांच के दौरान पता चला कि सांप गाड़ी पार्किंग के एक बंद शटर के अंदर घुस गया था. जब शटर खोला गया तो गनीमत रही कि अंदर कोई गाड़ी नहीं थी, जिससे सांप को पकड़ना काफी आसान हो गया. रेस्क्यू किए गए सांप की पहचान 5 फीट लंबे ‘धामण’ (रैट स्नेक) प्रजाति के रूप में हुई है, जो कि पूरी तरह बिन विषैला (बिना जहर वाला) होता है. अनुमान लगाया जा रहा है कि वह अपने शिकार की तलाश में पार्किंग में घुस आया था.
प्राकृतिक आवास में छोड़ा
सर्प मित्र दुबे ने सांप को बिना कोई चोट या नुकसान पहुंचाए बेहद सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया. इसके बाद बांद्रा पश्चिम पुलिस स्टेशन में बकायदा इसकी डायरी एंट्री की गई. सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद, वन विभाग की गाइडलाइंस के अनुसार सांप को उसके मूल प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से मुक्त कर दिया गया.
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में निकला 5 फीट लंबा सांप : सर्प मित्र दुबे ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
