मुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सबसे अधिक जीएसटी संग्रह और केंद्र से सर्वाधिक जीएसटी लाभ प्राप्त करने के कारण महाराष्ट्र जीएसटी व्यवस्था में देश की राजधानी बन गया है. उन्होंने यह भी कहा कि कर चोरी रोकने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित प्रणाली लागू करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है. वह मुंबई में आयोजित 9वें वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे.
जीएसटी को बताया ऐतिहासिक सुधार
फडणवीस ने कहा कि ‘एक देश, एक कर और एक बाजार’ की अवधारणा पर आधारित जीएसटी दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय सुधारों में से एक है. इससे अप्रत्यक्ष कर प्रणाली सरल, पारदर्शी और अधिक प्रभावी बनी है. उन्होंने कहा कि जीएसटी परिषद केंद्र और राज्यों की सहमति से निर्णय लेकर सहकारी संघवाद का मजबूत उदाहरण पेश कर रही है.
महाराष्ट्र को मिला बड़ा फायदा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवाक्षेत्र में अग्रणी होने के कारण महाराष्ट्र को जीएसटी से विशेष लाभ मिला है. पिछले वर्ष राज्य को 1.87 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी प्रतिपूर्ति लाभ प्राप्त हुआ. समारोह में उत्कृष्ट करदाताओं तथा केंद्रीय और राज्य जीएसटी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया.
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

