दादर पूर्व में आज दोपहर 3.30 बजे होगा विरोध प्रदर्शन
मुंबई : बढ़ती ईंधन कीमतों के खिलाफ कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी (आप) भी विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। आप मुंबई मीडिया टीम द्वारा जारी प्रेस आमंत्रण के अनुसार, पेट्रोल और अन्य ईंधनों की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में पार्टी की ओर से सोमवार, 1 जून 2026 को दोपहर 3.30 बजे दादर (पूर्व) रेलवे स्टेशन के पास स्वामीनारायण मंदिर के निकट प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
पार्टी का कहना है कि लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर कार्यकर्ता और पदाधिकारी सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे। महंगाई और ईंधन दरों को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा किए जा रहे आंदोलनों के बीच यह प्रदर्शन भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version