मुंबई: नासिक के बहुचर्चित ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। रविवार को महाराष्ट्र महिला आयोग और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की एनसीपी की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रुपाली चाकणकर से सोमवार को SIT ने लंबी पूछताछ की। जानकारी के अनुसार करीब 6 से 7 घंटे तक चली इस पूछताछ में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सवाल किए गए तो वहीं कोर्ट ने आरोपी अशोक खरात की पुलिस हिरासत भी बढ़ा दी है।
SIT कार्यालय से बाहर आने के बाद रुपाली चाकणकर ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने कहा कि पुलिस को जो भी जानकारी आवश्यक थी, उसमें उन्होंने पूरा सहयोग किया है। चाकणकर ने कहा कि उन्होंने जांच एजेंसियों के सामने विस्तार से अपना पक्ष रखा है और जांच से संबंधित पूरी जानकारी आगे सामने आएगी। इसके बाद अधिक टिप्पणी करने से बचने के प्रयास में उन्होंने कहा कि उन्हें जल्द ही पुणे के लिए रवाना होना है।
SIT ने पूछे संबंधों और आर्थिक लेन-देन से जुड़े सवाल
सूत्रों के अनुसार SIT ने रुपाली चाकणकर से अशोक खरात के साथ उनके संबंधों को लेकर कई सवाल किए। जांच टीम ने पूछा कि उनका खरात से कब से संपर्क था और क्या शिवनिका संस्था से जुड़े कार्यकाल के दौरान उन्हें खरात के कथित मामलों की जानकारी थी?
इसके अलावा अशोक खरात के साथ आयोजित पूजा-पाठ और धार्मिक विधियों को लेकर भी पूछताछ हुई। SIT ने यह भी जानने की कोशिश की कि क्या इन धार्मिक आयोजनों के जरिए कोई आर्थिक संबंध स्थापित हुए थे? खरात के साथ मौजूद फोटो और वीडियो कब के हैं और किस कार्यक्रम के दौरान लिए गए थे, इस संबंध में भी सवाल किए गए।
शिवनिका संस्था के कामकाज पर भी हुई चर्चा
जांच एजेंसी ने शिवनिका संस्था की बैठकों और वहां चलने वाले कामकाज को लेकर भी जानकारी मांगी। सूत्रों के मुताबिक संस्था से जुड़े आर्थिक लेन-देन और विभिन्न गतिविधियों को लेकर SIT ने विस्तार से पूछताछ की।
तेजस्वी सातपुते ने की दो घंटे सीधी पूछताछ
मामले की जांच कर रहीं SIT प्रमुख एसपी तेजस्वी सातपुते ने खुद रुपाली चाकणकर से करीब दो घंटे तक सीधे सवाल-जवाब किए। इस दौरान यह भी पूछा गया कि अशोक खरात के मंदिर में आने वाले अन्य राजनीतिक नेताओं को वहां कौन लेकर आता था और उनके आने के पीछे किसकी भूमिका थी। इसके साथ ही अशोक खरात से जुड़े आर्थिक व्यवहार किन-किन बैंक खातों के माध्यम से हुए, इसको लेकर भी SIT ने जानकारी जुटाई।
पहले बहन से भी हो चुकी है पूछताछ
इससे पहले SIT रुपाली चाकणकर की बहन से भी पूछताछ कर चुकी है। बताया गया था कि यह पूछताछ पतसंस्था से जुड़े आर्थिक व्यवहारों को लेकर की गई थी। अब खुद रुपाली चाकणकर से हुई लंबी पूछताछ के बाद इस मामले की जांच और अधिक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच गई है।
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
