मुंबई : खार पुलिस (Khar Police station Mumbai news) ने 19 वर्षों से पुलिस और अदालत की नजरों से बचकर फरार चल रहे चोरी के मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। विशेष निगरानी और तड़ीपार पथक ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को माहिम दरगाह परिसर से दबोच लिया।
2007 के चोरी के मामले में था वांछित
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हनिफ मुराद फकीर (42) के रूप में हुई है, जो माहिम पश्चिम स्थित मोरी रोड का निवासी है। उसके खिलाफ वर्ष 2007 में खार पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 379 और 34 के तहत चोरी का मामला दर्ज किया गया था।
मामले की सुनवाई अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी, 9वें न्यायालय, बांद्रा पूर्व में चल रही थी, लेकिन आरोपी लगातार अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसके चलते न्यायालय ने उसके खिलाफ 30 जून 2023 को उद्घोषणा आदेश जारी किया था। इसके बाद से आरोपी लंबे समय तक पुलिस और न्यायालय से छिपकर फरार चल रहा था।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई गिरफ्तारी
खार पुलिस की विशेष निगरानी और तड़ीपार पथक फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि आरोपी हनिफ मुराद फकीर माहिम दरगाह क्षेत्र में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 7 जून 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे माहिम दरगाह के पास जाल बिछाकर आरोपी को बेहद शातिराना ढंग से हिरासत में लिया और बाद में उसे खार पुलिस स्टेशन लाकर गिरफ्तार कर लिया।
इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका
इस कार्रवाई को खार पुलिस स्टेशन के विशेष निगरानी और तड़ीपार पथक के पुलिस उपनिरीक्षक भीमराव धापटे के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में पुलिस हवलदार गुरव, पोफले, पवार, माने तथा पुलिस शिपाई ठोंबरे शामिल थे, जिन्होंने फरार आरोपी को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
