आगरा : (Agra) जिले में खंदौली थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने दुर्घटना का संज्ञान लिया। थाना खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की देर रात भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कार चालक समेत तीन लोग है। वहीं, कैंटर चालक की भी पहचान की जा रही।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना वाली कार दिल्ली के नंबर की है। इस आधार पर कार के मालिक गाजियाबाद के लोनी निवासी अनिल कुमार सिंह थे। परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि अनिल गोरखपुर से नोएडा आ रहे थे। मृतकों में कार चालक अनिल कुमार सिंह हैं। कार में बैठी सवारी और कैंटर चालक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में लगे हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version