Author: Team Tah ki Baat

उत्तराधिकारी अभिलेखों को अद्यतन करने का रिकॉर्डमुंबई. राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को कहा कि राजस्व विभाग के ‘जीवंत सातबारा’ अभियान से किसानों के लिए भूमि स्वामित्व रिकॉर्ड को सरल बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिसके तहत अब तक राज्य में पांच लाख से अधिक सातबारा भूखंडों पर वारिसान रिकॉर्ड तैयार करने का काम पूरा हो चुका है. यह राजस्व विभाग के लिए उत्तराधिकार रिकॉर्ड को अद्यतन करने का एक रिकॉर्ड है. जबकि राजस्व मंत्री बावनकुले ने लगभग 22 लाख अभिलेखों को अद्यतन करने का लक्ष्य रखा है तथा अनावश्यक और पुराने अभिलेखों को हटाने के लिए युद्ध…

Read More

मुंबई. दहिसर का गणपत पाटिल नगर इलाका रविवार को तीन लोगों के मर्डर की घटना से दहल गया. यह सनसनीखेज घटना यहां रहने वाले दो परिवारों के बीच तीन साल से चली आ रही दुश्मनी के परिणाम स्वरूप घटित हुई. उक्त दो परिवारों के बीच रविवार को हुई खूनी भिड़ंत में 4 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं.मिली जानकारी के अनुसार, बोरीवली-पश्चिम एवं दहिसर-पश्चिम के बीच स्थित खाड़ी क्षेत्र में गणपत पाटिल नगर नामक बस्ती बसी है. यहां गली नंबर 14 में रहनेवाले रामनवल गुप्ता और हमीद शेख के परिवार के बीच करीब 3 साल पहले किसी बात…

Read More

मुंबई. सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद भूषण गवई रविवार को पहली बार महाराष्ट्र में आए. इस मौके पर उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गवई का महाराष्ट्र बार काउंसिल और गोवा राज्य स्तरीय बार काउंसिल की ओर से मुंबई में सरकार किया गया. सम्मान समारोह में गवई ने कहा कि भारत का संविधान सर्वोच्च है और लोकतंत्र के तीनों स्तंभों से उसी के अनुसार काम करने की उम्मीद की जाती है.भूषण गवई ने अपनी भावना व्यक्त करने के दौरान कहा कि भारत का संविधान अमृत महोत्सव वर्ष पूरा करने के बाद आगे बढ़ रहा है. ऐसे समय में…

Read More

पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की हत्या के जवाब में चलाए गए भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान तुर्किए ने पाकिस्तान को न सिर्फ नैतिक समर्थन दिया था. बाद में पता चला कि तुर्किए ने भारत पर हमले के लिए पाकिस्तान को ड्रोन और दूसरे शस्त्र भी दिए थे. इस वजह से भारत में तुर्किए के विरोध में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है. लोग तुर्किए की कंपनियों एवं उत्पादों का बहिष्कार कर रहे हैं. लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चुप रहने वाली बॉलीवुड की कई हस्तियां तुर्किए के विरोध कर रही हैं.…

Read More

मुंबई. छत्रपति शिवाजी महाराज इंटर नेशनल एयरपोर्ट पर ड्रग्स और सोने की तस्करी थमने का नाम ही नहीं ले रही है. कस्टम विभाग ने यहां एक बार फिर से दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया और 5.75 किलो सोना बरामद किया है. ये सोना जैकेट में छिपाकर लाया गया था. इसकी कीमत अंतर राष्ट्रीय बाजार में 5.10 करोड़ रुपए आंकी गई है. हैरानी की बात यह है कि दोनों आरोपी एयरपोर्ट कर्मचारी निकले.ज़ोन-III के कस्टम अधिकारियों ने तस्करी के पहले मामले में कर्मचारी प्रस्थान क्षेत्र पार करने का प्रयास कर रहे एक लाउंजकर्मी…

Read More

मुंबई. प्रयागराज में हाईवे पर लुट और डकैती के लिए कुख्यात हो चुके डकैत गुफरान खान को यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आखिरकार दबोच ही लिया. प्रतापगढ़ के फतनपुर थाने में गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहे गुफरान पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था. लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई भाग गया था. तलाशी में लगी एसटीएफ ने वापस लौटने की सूचना मिलते ही उसके घर की घेरेबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया.एसटीएफ के डिप्टी एसपी शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि अभियुक्त गुफरान प्रतापगढ़ के ही लीलापुर हंडौर पूरे…

Read More

मुंबई. इसी तरह, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री छगन भुजबल से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के आरोप में शहर पुलिस की अपराध शाखा ने एक फर्जी आयकर अधिकारी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि एनसीपी नेता भुजबल से आरोपी राहुल दिलीप भुसारे ने शनिवार की सुबह आयकर विभाग का अधिकारी होने का दावा करते हुए संपर्क किया था उन्हें बताया कि आयकर अधिकारी त्र्यंबकेश्वर में उनके फार्महाउस पर छापा मारने जा रहे हैं, जहां बड़ी मात्रा में नकदी रखी गई है. आरोपी ने यह भी दावा किया कि वह छापेमारी करने वाली टीम का हिस्सा होगा और उसकी…

Read More

मुंबई. कसाब एंड कंपनी द्वारा अंजाम दिए गए 26/11 आतंकी हमले की पीड़ा सह चुका ताज होटल और मुंबई अंतर राष्ट्रीय हवाई अड्डा हमेशा से पाकिस्तान पोषित आतंकियों की हिट लिस्ट में रहा है. ताज और मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी अक्सर मिलती रही है. ईमेल पर ऐसी ही धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस एवं अन्य जांच एजेंसियों के हाथ पांव फूल गए थे. ताज और एयरपोर्ट में आर डी एक्स नमक विस्फोटक लगाया गया है ऐसी धमकी वाले ईमेल के बाद पुलिस और जांच एजेंसियों ने तत्परता दिखाते हुए पूरा परिसर खंगाला. लेकिन कोई विस्फोटक…

Read More

मुंबई. मुंबई पुलिस बल में सेवारत 43 वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों का शनिवार को तबादला कर दिया गया. इनमें 37 पुलिस निरीक्षकों को प्रमोशन के साथ कर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों के रूप में ट्रांसफर किया गया है. ये अधिकारी कई दिनों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे, आखिरकार इनके तबादलों के आदेश शनिवार (17 मई) को जारी कर दिए गए हैं. पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को स्थानांतरण वाले पुलिस थानों का जिम्मा तुरंत संभालने का आदेश दिया है.बता दें कि मुंबई के जिन 43 वरिष्ठ पोलीस निरीक्षकों का तबादला किया गई है, उनके नाम व तबादले…

Read More

मुंबई. पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत की तीनों सेनाओं द्वारा दिखाए गए अदम्य शौर्य को सलाम करने और सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए शनिवार, 17 मई को विधायक राजहंस सिंह के मार्गदर्शन और नेतृत्व में भाजपा-डिंडोशी द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था.इस भव्य तिरंगा यात्रा में भाजपा-डिंडोशी के पूर्व अध्यक्ष राजन सिंह, मंडल अध्यक्ष राजकुमार पांडे, युवराज बंसोडे, कविता सालियार, वार्ड अध्यक्ष गणेश शेट्टी, अनन्या उबाले, सौरभ सिंह, अध्यक्ष ज्योति तोंडारे (वार्ड नं. 40), अंकिता चव्हाण (41), सुनील पाल (42), लालू सोनी (43), सुनील पटेल (44) के साथ-साथ डिंडोशी के सभी…

Read More