Author: Team Tah ki Baat
अहमदाबाद में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया तीसरा एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच लंबे समय फार्म वापसी के लिए संघर्ष कर रहे विराट कोहली के लिए भी यादगार रहा. इस मैच में कोहली अपनी खोई लय वापस पाने में सफल रहे. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट मैचों में लगभग डेढ़ साल (451 दिन) बाद पहला अर्ध शतक लगाया और इसी के साथ एक कीर्तिमान अपने नाम दर्ज कर लिया. विराट ने 50 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का लगाया. हालांकि इस दौरान उन्हें जीवनदान भी मिले. आदिल रशीद की गेंद पर फिल…
इंग्लैंड के खिलाफ तीन एक दिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मैच बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में शुभमन गिल के शानदार शतक और विराट कोहली के अर्धशतक की बदौलत टीम इंडिया ने 356 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसका दबाव इंग्लैंड के बल्लेबाज खेल नहीं पाए. इंग्लैंड की पूरी टीम 34.2 ओवरों में 214 रन बना कर पवेलियन में वापस लौट गई. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार टीम वर्क का प्रदर्शन किया. टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह, अक्सर पटेल, हर्षित राणा और हार्दिक पांड्या ने दो दो…
पैरों की कमजोरी बनी मरीज का कालमुंबई. पुणे में लगभग 200 लोगों को अपनी चपेट में लेनेवाले गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) रोग अब मुंबई में भी पांव पसारने लगा है. मुंबईकरों के लिए चिंता की बात यह है कि एफ उत्तर वार्ड अंतर्गत आने वाले नायर अस्पताल के आईसीयू विभाग में इलाज करा रहे 53 वर्षीय पुरुष मरीज की जीबीएस संक्रमण के कारण मौत हो गई. उक्त मरीज को पैरों में कमजोरी के कारण 23 जनवरी, 2025 को नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पता चला है कि नायर अस्पताल में भर्ती होने से 16 दिन पहले वह पुणे लौटा…
मुंबई. महाराष्ट्र की महायुति सरकार की ‘लाडली बहन’ योजना की लाभार्थी महिलाओं की पात्रता की फिर से जांच की जा रही है. इसी बीच शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के नेता व विधायक आदित्य ठाकरे ने सोमवार को एक साक्षात्कार के दौरान बयान दिया था कि मनपा चुनाव के बाद राज्य सरकार ‘लाडली बहन’ योजना बंद कर देगी. इसलिए लाडली योजना की अगली किस्त का पैसा मिलेगा या नहीं मिलेगा तथा अपात्र होने पर पैसा वापस तो नहीं लौटाना पड़ेगा? ऐसी चिंताओं लाभार्थी महिलाएं इन दिनों ग्रस्त हैं. लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘लाडली बहन’ योजना की 8वीं…
मुंबई. महाराष्ट्र और स्विट्जरलैंड के बीच पर्यटन संबंध को और मजबूत बनाने की जरूरत है. ऐसे विचार महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री शंभूराज देसाई ने बुधवार को व्यक्त किए. स्विस महावाणिज्यदूत मार्टिन मैयर के साथ एक सद्भावना भेंट के दौरान मंत्री देसाई ने कहा कि महाराष्ट्र पर्यटन के क्षेत्र में काफी समृद्ध है. यहां पर्यटन में काफी विविधता है और स्विट्जरलैंड के पर्यटकों का महाराष्ट्र में हमेशा स्वागत होता है. इसलिए पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र और स्विट्जरलैंड के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने की जरूरत है. सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर दिया जोरस्विस महावाणिज्यदूत मार्टिन मैयर ने मुंबई…
बॉलीवुड की सविता भाभी यानी अभिनेत्री रोजलीन खान और अभिनेत्री हिना खान के बीच के झगड़े में हिना के पक्ष में बोलकर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने फालतू का पंगा मोल ले लिया है. फटे में टांग डालने के वजह रोजलीन ने अब अंकिता पर जोरदार हमला बोल दिया है. मामला ऐसा है कि कैंसर से जूझ रही हिना खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद रोजलीन ने हिना की आलोचना की थी. रोजलीन ने हिना के बीमार होने की बात को पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए कहा था कि हिना ये सब ड्रामा प्रचार और सहानुभूति पाने…
मुंबई. भारत की सनातन संस्कृति में विवाह को जन्म जन्मांतर का साथ कहा गया है. लेकिन मौजूदा इंटरनेट और स्मार्ट फोन के युग में जन्म जन्मांतर के रिश्ते पर कुछ दिनों या महीनों का ‘प्यार’ (नाजायज संबंध) भारी पड़ने लगा है. कथित प्यार के लिए लोग रिश्तों का खून करने से भी बाज नहीं आते हैं. रिश्तों के कत्ल का ऐसा ही सनसनीखेज मामला मुंबई के मालाड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मालवणी इलाके से सामने आया है.मालवणी की घटना में जान गंवानेवाला शख्स अपनी बीवी की बेवफाई और उस दोस्त की दगाबाजी का शिकार बन गया था, जिसे बुरे वक्त…
मुंबई. महाराष्ट्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली महायुति सरकार विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है. इन्हीं में एक है ‘महालक्ष्मी सरस’ योजना. योजना के बारे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि ‘महालक्ष्मी सरस’ एक अत्यंत लोकप्रिय पहल बन गई है. राज्य भर के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को स्थायी बाजार उपलब्ध कराने के लिए पहले चरण में 10 जिलों में 10 मॉल स्थापित किए जाएंगे. धीरे-धीरे, पूरे राज्य में ‘उमेद मॉल’ स्थापित किए जाएंगे. इसके साथ ही सरकार ने आगामी वर्षों में एक करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य भी रखा है.…
मुंबई. महाराष्ट्र में शिक्षा को साफ सुथरा स्वरूप प्रदान करने के लिए सरकार ने सख्ती के संकेत दिए हैं. मंगलवार से शुरू हुई महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं. 12वीं और 10वीं की परीक्षाओं के दौरान नकल रोकने के लिए प्रदेशव्यापी नकल मुक्त अभियान को सख्ती से लागू करने को कहा है. उन्होंने परीक्षा में छात्रों को नकल कराने में मदद करने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश भी दिया है.मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के सभी जिला…
मुंबई. महाराष्ट्र की महायुति सरकरा को विधानसभा चुनाव में लाडली बहन योजना का पूरा लाभ मिला. लेकिन तिजोरी का भार कम करने के लिए अब जहां सरकार लाभार्थी महिलाओं की पात्रता फिर से जांचने में जुटी है तो वहीं लाभार्थी महिलाएं योजना की 8 वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं. इन सबके बीच शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी के नेता व विधायक आदित्य ठाकरे ने बड़ा दावा किया है. आदित्य का कहना है कि ‘लाडली बहन’ योजना निकट भविष्य में होनेवाले मुंबई महानगर पालिका एवं राज्य के अन्य निकाय चुनावों के बाद बंद कर दी जाएगी.मंगलवार को एक…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution