Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. मुंबईकरों की लाईफलाइन कही जानेवाली लोकल ट्रेन में सफर कर रहे यात्री सोमवार को हुए एक जोरदार धमाके के बाद दहल गए. धमाका मध्य रेलवे की सीएसएमटी-कल्याण लोकल ट्रेन के महिला कोच में कलवा रेलवे के पास हुआ. घटना में तेज धमाके के बाद कोच में धुआं-धुआं होने अफरातफरी मच गई. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और खासकर मुंबई की लाइफ लाइन कही जानेवाली लोकल ट्रेनें हमेशा से देश विरोधी ताकतों के निशाने पर रहती है.मुंबईकर लोकल ट्रेनें अब तक आधा दर्जन से अधिक बार बड़े आतंकी हमलों का शिकार बन चुकी हैं. इसलिए लोकल ट्रेनों में धमाके…
मुंबई. बांद्रा-पश्चिम स्थित पॉश और सुरक्षित इलाके में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमले की घटना का सनसनीखेज मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ है. इसी दौरान बांद्रा-पश्चिम में ही एक वृद्धा की हत्या कर दी गई. चोरी के इरादे से घर में घुसे चोर द्वारा सैफ पर जानलेवा हमला किया था. इसी तर्ज पर चोर द्वारा वृद्धा की हत्या की वारदात को भी अंजाम दिए जाने का खुलासा पुलिसिया जांच में हुआ है. इसकी वजह लोग चोरों के बुलंद हौसले और सरकार के अस्तित्व व पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने लगे हैं.बांद्रा-पश्चिम के रिक्लेमेशन…
कास्टिंग काउच सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही होता है, ऐसा नही है. बल्कि स्पोर्ट्स वर्ल्ड में भी काम के बदले ‘कांप्रोमाइज’ यानी बॉस, मालिकों को ‘खुश’ करने का गंदा खेल खेला जाता है. भारतीय मूल की कनाडाई स्पोर्ट्स एंकर येशा सागर इस गंदे खेल का ताजा शिकार बनी है. येशा का आरोप है कि डिनर का ऑफर ठुकराने की वजह से उन्हें बीपीएल यानी बांग्लादेश प्रीमियर लीग छोड़नी पड़ी. येशा, आर्थिक समस्याओं के कारण सतत चर्चा में रहनेवाली बीपीएल में चटगांव किंग्स टीम के साथ जुड़ी थीं. टीम के मालिक समीर कादर चोधरी ने करार का उल्लंघन करने के आरोप…
सीएम, डीसीएम, स्कूली शिक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं मुंबई. राज्य में महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी 2025 से शुरू हो रही है. पूरे राज्य में 15 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है. परीक्षा के मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने परीक्षा में भाग ले रहे सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए तनाव मुक्त रहते हुए परीक्षा देने का मंत्र दिया.डीसीएम एकनाथ शिंदे ने राज्य में 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के अवसर पर छात्रों को बधाई देते हुए छात्रों से…
मत्स्य उत्पादन वृद्धि के लिए तत्काल शुरू करें तालाबों का ‘डिजिटलीकरण’ : मंत्री नितेश राणे का निर्देश
मुंबई. राज्य में मीठे पानी के तालाबों से मछली उत्पादन बढ़ाने और मछुआरों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए तालाबों के डिजिटलीकरण को अत्यंत महत्व दिया जा रहा है. राज्य में मौजूदा मत्स्य व्यवसाय में पारदर्शिता और सूचनात्मक उपलब्धता की कमी के चलते, इस क्षेत्र में सुधार के लिए डिजिटलीकरण प्रक्रिया को तुरंत लागू करने के आदेश मत्स्य व्यवसाय मंत्री नितेश राणे ने दिए हैं.मंत्री राणे ने सोमवार को कहा कि वर्तमान में तालाबों के ठेके, उनके अनुबंध की अवधि, स्वरूप, उत्पादन स्तर, साथ ही मछली पकड़ने वाले, मछली विक्रेता और मछली परिवहनकर्ताओं की जानकारी विभाग में उपलब्ध नहीं है.…
बॉलीवुड में कास्टिंग काऊच यानी नए कलाकारों को मौका देने के बदले उनका यौन शोषण कोई नई बात नहीं है. बल्कि कई बार तो पुराने कलाकारों को भी बड़े चांस के बदले ‘कांप्रोमाइस’ के लिए मजबूर किया जाता है. ऐसा ही सनसनीखेज खुलासा अभिनेत्री अंजना सुखानी ने सोशल मीडिया के जरिए किया है. अंजना का एक साक्षात्कार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि शुरुआत में मौके के बदले उन्हें कैसे अनवांछित काम करने को मजबूर किया गया. अंजना ने यह कह कर बॉलीवुड में सनसनी फैला दी कि फिल्म सलाम ए इशक…
मुंबई. सोने की कीमतों में उछाल का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. नए सप्ताह की शुरुआत भी सोने के खरीदारों को कोई राहत नहीं मिली. क्योंकि सोने की कीमतें 87 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है.देश में चल रहे शादियों के मौसम के बीच सोना नई ऊंचाइयों पर पहुंचता दिख रहा है. इससे खरीदने वाले ग्राहकों को बड़ा झटका लग रहा है. सोने की कीमतों में सोमवार (10 फरवरी 2025) को भी तेजी देखने को मिली. 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत में 390 रुपये की वृद्धि हुई है. इससे…
मुंबई. देश का भविष्य कही जाने वाली युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में डुबोने का कुचक्र रच रहे देश द्रोहियों पर मुंबई पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है. मुंबई की साकीनाका पुलिस ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए ड्रग्स फैक्ट्री का राजफाश किया है.ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अभियान में जुटी साकीनाका पुलिस थाने की टीम को एक मामले की जांच के दौरान लखनऊ में चल रही एक बड़ी ड्रग्स फैक्ट्री की जानकारी मिली थी. जिसके आधार पर लखनऊ पहुंची साकीनाका पुलिस ने ड्रग्स फैक्ट्री पर छापेमारी की और 5 किलो 500 ग्राम…
मुंबई की डेमोग्राफी को प्रभावित कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है. अभियान के तहत मुंबई व आसपास के इलाकों में छापेमारी करके पुलिस ने 16 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है.मुंबई में घुसपैठियों की धरपकड़ के लिए जोन-1 की 14 टीमों को विशेष अभियान पर लगाया गया है. इस टीम से जुड़े पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने सूत्रों से घुसपैठियों के बारे में जानकारी जुटा कर धर पकड़ की कार्रवाई को अंजाम देने में जुटे हैं. मानखुर्द, वाशी नाका, कल्याण, मुंब्रा, कलंबोली, पनवेल, कोपरखैरने इलाके में कार्रवाई के दौरान टीम ने रविवार को…
जांच में जुटी पुलिसमुंबई. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटर नेशनल एयरपोर्ट के रनवे के पास एक संदिग्ध ड्रोन मिलने के पास पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. घटना 7 फरवरी की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट पर वीआईपी के आगमन और प्रस्थान का कार्यक्रम था. उसी दौरान टर्मिनल 2 स्थित विमानों की पार्किंग वाले इलाके (एप्रन क्षेत्र) में एक ड्रोन उड़ता देखा गया था. मामले की जांच के लिए सुरक्षाकर्मी एप्रन क्षेत्र में पहुंचे तो उन्हें वहां जमीन पर एक ड्रोन पड़ा मिला था. पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह 7:45 से 8:15 बजे के…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution