Author: Team Tah ki Baat

मुंबई. ठाणे जिले का कलवा विभाग बुधवार को हत्याओं की तीन अलग-अलग वारदातों के कारण हिल गया था. तीन अलग-अलग पुलिस थानों की हद में हुई इन हत्याओं के कारण लोग पुलिस के अस्तित्व पर सवाल उठाने लगे थे. लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे से भी कम समय में तीनों मर्डर केस की गुत्थी सुलझाकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया.मिली जानकारी के अनुसार, 7 मार्च 2025 को लगभग 9.37 बजे कलवा पुलिस थाने को खबर मिली थी कि विटावा बस स्टॉप के पीछे एक खुले सार्वजनिक मंच पर रहने वाले शख्स की लाश पड़ी है. मौके…

Read More

महंगाई से घटी लकड़ियों की खपतरीडिवेलपमेंट प्रोजेक्टों के कारण खत्म हुई रौनक मुंबई. महंगाई और पर्यावरण में फैलनेवाले प्रदूषण की दुहाई ने होली में जलनेवाली सम्मत की आंच को भले ही मद्धम (हल्का) कर दिया है. लेकिन बांद्रा-पूर्व खेरवाडी में एक परिवार पिछले लगभग 111 वर्षों से मुंबई में इस त्यौहार की परंपरा को जिंदा रखने में अहम् भूमिका निभा रहा है. इस परिवार के लोगों के कारण महंगाई और तमाम दूसरी अड़चनों के बावजूद इस बस्ती में निरंतर होती पर लकडियों का बाजार सज रहा है. इस बाजार से बांद्रा पूर्व के लोग ही नहीं बल्कि माहिम, थारावी, कलीना,…

Read More

मुंबई. सनातन धर्म में दो दिवसीय होली के त्योहार की शुरुआत होलिका दहन से होती है. फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किए जाने की परंपरा है. इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पूजन करने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि व खुशहाली का आशीर्वाद देती हैं. इस होली पर दुर्लभ शिववास योग सहित 4 मंगलकारी संयोग बन रहे हैं. शुभ मुहूर्त में होलिका दहन से मिलेगी सुख-समृद्धि और खुशहालीज्योतिषाचार्यों के अनुसार वर्ष 2025 की होली के दिन शिववास योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है.…

Read More

मुंबई. मुंबई सहित देश भर बढ़ रही विदेशी नागरिकों खासकर बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं की घुसपैठ अब गंभीर समस्या बनने लगी है. ये घुसपैठिए फर्जीवाड़ा करके भ्रष्ट अधिकारियों की मदद से भारतीय नागरिकता के प्रमाण अर्थात जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और यहां तक कि पासपोर्ट भी आसानी से हासिल करने में सफल हो रहे हैं. घुसपैठियों के कारण मुंबई के कई इलाकों डेमोग्राफी बदलने का खतरा बढ़ गया है, जो कि देश की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है. इसलिए महाराष्ट्र की महायुति सरकार अब घुसपैठ पर लगाम लगाने एवं घुसपैठियों की धर…

Read More

मुंबई. रंगों के त्योहार होली को वैसे तो एकता और भाई चारे का त्योहार भी कहा जाता है. लेकिन इस त्योहार के मौके पर कुछ लोग शराब आदि का सेवन करके हुड़दंग मचाते हैं और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं. ऐसी हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं. होली के मौके पर किसी अप्रत्याशित घटना को रोकने के लिए मुंबई महानगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.बता दें कि रंग पंचमी के मौके पर मुंबई महानगर यानी मुंबई शहर और उपनगर में कानून व सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की…

Read More

मुंबई. साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व शैक्षणिक क्षेत्र में सक्रिय कला दर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट ने बुधवार को कैंसर पीड़ित तीन वर्षीय बच्ची मारिया मालिक के इलाज के लिए 30,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की. इस सहायता राशि का चेक जेरबाई वाडिया हॉस्पिटल फॉर चिल्ड्रन के नाम से जारी करने के दौरान संस्था ने बच्ची के इलाज के लिए समाज से और अधिक मदद की अपील की है. ताकि बीमार बच्ची को बेहतर चिकित्सा मिल सके. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एस.के. तिवारी, उपाध्यक्ष दिनेश केसरी, जसबीर कौर भामरा, लक्ष्मीकांत शुक्ला और पूनम दुबे मौजूद रहे.एस.के. तिवारी ने कहा कि…

Read More

मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से देश के 80 करोड़ लोग, महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में 76.32% और शहरी क्षेत्रों में 45.34% लोग लाभार्थी हैं. इस पर कांग्रेस की मुंबई प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वर्षा गायकवाड़ ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सवाल पूछा है यदि देश में गरीबों की संख्या इतनी ज्यादा है तो 11 साल में आपने किसका विकास किया? सांसद वर्षा ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार के दौरान केवल कुछ लोगों का विकास हुआ है, जबकि अधिकांश लोग गरीबी…

Read More

मुंबई. होली के त्योहार हो तो रंगों के साथ-साथ पकवानों का भी अलग मजा रहता है. त्योहारों के समय बनने वाले लज्जतदार व्यंजनों की खुशबू अपने आप ही लोगों के मुंह में पानी ला देती है. होली में बहुत-सी वैरायटी के पकवान बनाए जाते हैं, जिनमें श्रीखंड, आम या अंगूरी का श्रीखंड, मालपुआ, गुझिया, खीर, कांजी बड़ा, पूरन पोली, कचौरी, पपड़ी, मूंग हलवा आदि व्यंजन घरों में मुख्य रूप से तैयार किए जाते हैं, जिसकी तैयारी गृहणियां हफ्ते भर पहले से शुरू कर देती हैं. त्योहारों के करीब आते ही, मिलावटी वस्तुओं का बाजार भी गर्म हो जाता है, जिसके…

Read More

देश के लगभग हर हिस्से में होली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाता है. धार्मिक दृष्टि से इसका बहुत महत्व है. वर्षभर में आने वाली त्रि-रात्रियों में से एक होली की रात्रि भी है जिसमें किए गए सभी धार्मिक अनुष्ठान, मंत्र, जाप, पाठ आदि सिद्ध, अक्षुण्ण हो जाते हैं, जिनका फल जीवनपर्यंत कर्ता के प्राप्त होता है. होली के त्यौहार को भाईचारे के प्रतीक के रूप में और खुशियां के त्यौहार के तौर पर भी देखा जाता है. इस दौरान कुछ आसान उपायों से आप अपनी किस्मत बदल सकते हैं.   होली के सरल उपाय 2. घर के प्रत्येक…

Read More

फरवरी का महीना लगभग खत्म हो चुका है इसी के साथ मुंबई सहित देशभर में अब गर्मी का असर दिखने लगेगा. गरमी में स्वस्थ रहने के लिए खान-पान, व्यायाम और कपड़ों को लेकर एहतियात बेहद जरुरी होता है. गर्मी के मौसम में बाहरी तापमान बढ़ने से हमारे शरीर का ताप भी बढ़ जाता है. चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के गर्म मौसम में शरीर डि-हाइड्रेट हो जाता है. यानी पानी की कमी हाेने लगती है, जिससे कार्यक्षमता पर भी बुरा असर पड़ता है. इसलिए हमें ऐसा खान-पान रखना चाहिए, जो शरीर को ठंडा रखे. गर्मियों में हमारा पाचन-तंत्र भी कमजोर…

Read More