Author: Team Tah ki Baat

‘मार्च और अप्रैल की किस्त एक साथ जमामुंबई. महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण’ (लाडली बहन) योजना की लाभार्थी महिलाओं को बड़ी खुशखबरी मिली है। गुरुवार को ‘लाडली’ के खातों में मार्च महीने की 1500 रुपये की किस्त जमा करने के बाद शुक्रवार को कई महिलाओं के खातों में अप्रैल महीने के भी 1500 रुपए जमा होने के संदेश मिले। इस तरह लगातार दो दिनों में महिलाओं के खातों में कुल 3000 रुपए सरकार की ओर से ट्रांसफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।अब मई महीने की तीसरी किस्त का इंतजारमार्च और अप्रैल की लंबित किस्त मिलने…

Read More

मुंबई. महाराष्ट्र में औद्योगिक और तकनीकी क्षेत्र को नई गति देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा निवेश समझौता किया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में उद्योग विभाग और एएम इंटेलिजेंस लैब्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच 1 लाख 14 हजार करोड़ रुपये के निवेश का सामंजस्य करार (एमओयू) संपन्न हुआ.मुंबई महानगर क्षेत्र में बनेगा ग्रीन डेटा सेंटर पार्कइस समझौते के तहत मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में इंटिग्रेटेड ग्रीन डेटा सेंटर पार्क और एआई कंप्यूट हब विकसित किया जाएगा. यह परियोजना पूरी तरह अक्षय ऊर्जा आधारित होगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा. सरकार का मानना है कि…

Read More

मुंबई : भारत निर्वाचन आयोग ने देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में “विशेष गहन पुनरीक्षण” (एसआईआर) अभियान के तीसरे चरण की घोषणा की है। इस अभियान में महाराष्ट्र को भी शामिल किया गया है। इसके तहत राज्य के लगभग 9 करोड़ 86 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड का प्रत्यक्ष सत्यापन किया जाएगा।घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे बीएलओमहाराष्ट्र में इस विशेष अभियान को बड़े स्तर पर लागू किया जाएगा। राज्य के कुल 9,86,44,413 मतदाताओं के विवरण का सत्यापन बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के माध्यम से किया जाएगा। बीएलओ प्रत्येक मतदाता के घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। इस पूरी प्रक्रिया…

Read More

आखिरी ओवर में दर्ज की शानदार जीतआईपीएल 2026 के बेहद रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत कर लिया। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सीजन के 58वें मैच में मुंबई ने 201 रन के मुश्किल लक्ष्य को 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। मुकाबला आखिरी ओवर तक चला, लेकिन तिलक वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी ने मुंबई को यादगार जीत दिला दी।पंजाब किंग्स ने खड़ा किया 200 रन का बड़ा स्कोरटॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब किंग्स ने आक्रामक शुरुआत की।…

Read More

अजीत पवार गुट को लगा बड़ा झटकामुंबई : पूर्व सांसद आनंद परांजपे ने 14 साल बाद शिवसेना में वापसी कर ली है। गुरुवार को मुंबई स्थित बालासाहेब भवन में उपमुख्यमंत्री और शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में उनका पक्ष प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, मंत्री दादाजी भुसे और मंत्री उदय सामंत भी मौजूद रहे। परांजपे की इस घर वापसी को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार गुट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।“मेरे भीतर शिवसेना का ही डीएनए”शिवसेना में शामिल होने के बाद आनंद परांजपे ने कहा कि उन्हें घर…

Read More

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए खुला वर्ग के उम्मीदवारों को राहत देने वाला महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में आरक्षित और खुला वर्ग की नियुक्तियों से संबंधित नए नियमों को मंजूरी दी गई। सरकार के इस फैसले को भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नए नियम लागूसामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नए नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के वे उम्मीदवार जो आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव या…

Read More

मुंबई में मना ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’मुंबई, 11 मई. गुजरात के सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुंबई के श्री धाकलेश्वर महादेव मंदिर में सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – अटूट आस्था के 1000 वर्ष’ नामक विशेष भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रभास पाटन में 11 मई को विशेष महापूजा भी संपन्न की.राज्यपाल ने किया मंदिर की महिमा का गुणगानकार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारतीय…

Read More

मुंबई: महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने राज्य में अवैध शराब और हाथभट्टी के बढ़ते जाल को जड़ से मिटाने के लिए दारूबंदी कानून को और अधिक मजबूत बनाने का निर्णय लिया है। जहरीली शराब के सौदागरों के खिलाफ अब पूरे राज्य में ‘ऑपरेशन क्लीन’ चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत गांव-गांव में छापेमारी और कड़ी निगरानी रखी जाएगी ताकि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर पूर्ण विराम लगाया जा सके। सरकार का यह कदम राज्य में जन स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को सुधारने की दिशा में एक निर्णायक प्रहार माना जा रहा है। तहसील स्तर पर गठित होंगी हाई-पावर…

Read More

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके सुरक्षा गार्ड और पुलिस सिपाही श्याम मगन सोनावणे को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद पुलिस आयुक्त ने उनके खिलाफ बर्खास्तगी के आदेश जारी किए हैं।सामने आया था सलमान खान कनेक्शन12 अक्टूबर 2024 को बांद्रा पूर्व स्थित खेरवाड़ी इलाके में बाबा सिद्दीकी पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की थी, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। वारदात के समय बाबा सिद्दीकी अपने विधायक पुत्र जीशान के ऑफिस से…

Read More

मुंबई महिलाओं के खिलाफ अपराध में देश में दूसरे स्थान परनेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ‘क्राइम इन इंडिया 2024’ रिपोर्ट ने महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में मुंबई देश में दिल्ली के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2024 में मुंबई में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 6,358 मामले दर्ज किए गए। 20 लाख से अधिक आबादी वाले 19 महानगरों में दिल्ली 13,396 मामलों के साथ पहले स्थान पर रही, जबकि मुंबई दूसरे स्थान पर रही। महाराष्ट्र के अन्य बड़े शहरों…

Read More