Author: Team Tah ki Baat
मुंबई: भांडुप पश्चिम इलाके में शादी समारोह के दौरान हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद मची अफरा-तफरी एक भीषण हादसे का सबब बन गई। निर्माणाधीन इमारत में गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।छेड़छाड़ से शुरू हुआ विवाद, हादसे में बदलागुरुवार रात ‘मातोश्री मैरिज हॉल’ में शादी समारोह चल रहा था, तभी एक युवती से छेड़छाड़ की घटना सामने आई। आरोपी युवक को पकड़ने के लिए कुछ लोग उसके पीछे दौड़े। भागते हुए आरोपी पास की एक निर्माणाधीन इमारत में घुस गया। उसका…
मेडिकल फिटनेस साबित करने की शर्त पर मिली अनुमतिमुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट ने 50 वर्ष से अधिक उम्र की दो महिलाओं को ‘असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी’ (ART) के जरिए गर्भधारण की दिशा में आगे बढ़ने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दोनों महिलाओं को पहले अपनी शारीरिक फिटनेस साबित करने के लिए आवश्यक मेडिकल परीक्षण कराने होंगे। यह आदेश अंतरिम राहत के रूप में दिया गया है।उम्र सीमा को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाईयह मामला ART कानून में तय अधिकतम उम्र सीमा को चुनौती देने वाली दो अलग-अलग याचिकाओं से जुड़ा है। 53 और 55 वर्ष की…
क्रिकेट जगत में मचा हड़कंपमुंबई: भारतीय क्रिकेट जगत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मुंबई पुलिस ने एक महिला क्रिकेटर को सेक्सटॉर्शन रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार खिलाड़ी का नाम फारखांदा खान है, जो जम्मू-कश्मीर की राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेटर रही है और महिला टी-20 लीग में भी खेल चुकी है। इस कार्रवाई के बाद खेल जगत में हलचल मच गई है।दिल्ली के होटल से हुई गिरफ्तारीमुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फारखांदा खान को दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया। इस मामले में उसके भाई ब्राजिल अजीज खान और साथी इम्तियाज…
मुंबई में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) ने 19 बड़े स्लम क्लस्टरों के पुनर्विकास का खाका तैयार किया है। अंधेरी वेस्ट के गिल्बर्ट हिल के पास 100 एकड़ का प्रोजेक्ट इस योजना का सबसे बड़ा हिस्सा है, जहां लगभग 14,000 झोपड़ियां मौजूद हैं।डेटा बॉक्स (मुख्य आंकड़े)कुल प्रोजेक्ट्स: 19न्यूनतम क्लस्टर साइज: 50 एकड़स्लम कवरेज: 51% या अधिकसबसे बड़ा प्रोजेक्ट: अंधेरी वेस्ट (100 एकड़)प्रभावित झोपड़ियां: ~14,000 (केवल अंधेरी में)मुख्य इलाके: मांखुर्द, गोवंडी, सायन, वडाला, विक्रोली, गोरेगांव, कांदिवली, बोरीवलीइन इलाकों का होगा विकासपूर्वी उपनगर: मानखुर्द, गोवंडी, विक्रोलीमध्य मुंबई: सायन, वडालापश्चिमी उपनगर: अंधेरी, गोरेगांव, कांदिवली, बोरीवलीयोजना ऐसे काम करेगीSRA क्लस्टरों की पहचान करेगाहाई-पावर कमेटी से…
मुंबई. महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ समय से महायुति गठबंधन के भीतर सबकुछ ठीक न होने की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि ऊपरी तौर पर शिवसेना (शिंदे गुट), बीजेपी और एनसीपी (अजित पवार गुट) एकजुट दिखाई दे रहे हैं, लेकिन भीतर खाने चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने एक बड़ा दावा कर राज्य के राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है।रोहित पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए भविष्यवाणी की है कि अगले महीने के…
मुंबई: मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे पाटील ने एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। अंतरवाली सराटी में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने साफ कहा कि अगर सरकार ने आंदोलनकारियों पर दर्ज सभी मामले वापस नहीं लिए, तो वे राज्य का सबसे बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे।सरकार के वादे पर उठाया सवालजरांगे पाटील ने कहा कि राज्य सरकार ने मराठा आंदोलन से जुड़े सभी मुकदमे वापस लेने का वचन दिया था, लेकिन अब तक वह पूरा नहीं हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सभी मामले वापस नहीं होते, वे चुप नहीं बैठेंगे। मराठा…
250 करोड़ के बजट पर ठेकेदारों की नजर, बोरिवली में खुला भ्रष्टाचार का मामलाबोरिवली में नाला सफाई का चौंकाने वाला खुलासामुंबई : बीएमसी मानसून के दौरान मुंबई महानगर को जलभराव से बचाव के लिए हर साल करोड़ों रुपए खर्च करती है लेकिन फिर भी पहली बारिश में नाला सफाई काम की पोल खुल जाती है। इसकी वजह का खुलासा आगामी मानसून के मद्देनजर मुंबई में की जा रही नाला सफाई के दौरान हुआ है। नालासफाई में ठेकेदारों द्वारा की जाने वाली गड़बड़ी का राजफाश हो गया है। बोरिवली इलाके में नाले से गाद निकालने के बजाय उसमें सिमेंट सड़क के…
मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की आयुक्त अश्विनी भिडे ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि महानगरपालिका की बुनियादी सेवाओं को उच्च गुणवत्ता के साथ जन-केंद्रित तरीके से उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। 11 अप्रैल 2026 को नगरपालिका मुख्यालय में आयोजित सभी विभागों की मासिक समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को ‘बैक टू बेसिक्स’ का मंत्र देते हुए कहा कि नागरिक सेवाओं से आगे बढ़कर ‘बियॉन्ड बेसिक्स’ की दिशा में काम करना अब समय की मांग है।जनप्रतिनिधियों से जुड़ें, लोगों तक पहुंचेंबैठक में भिडे ने अधिकारियों को कहा कि जनप्रतिनिधि स्थानीय समस्याओं और जमीनी हकीकत को सामने लाने का…
मुंबई: उपनगरीय रेल सेवा में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। चेन्नई के पेरांबूर स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में तैयार की गई देश की पहली नॉन-एसी ‘बंद दरवाजों वाली’ लोकल ट्रेन मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है और जल्द ही इसे सेवा में शामिल किया जाएगा।आधुनिक सुविधाओं से लैस 12 डिब्बों की ट्रेन268201-268212 क्रमांक वाली यह 12 डिब्बों की अत्याधुनिक लोकल ट्रेन ऑटोमेटिक स्लाइडिंग दरवाजों से सुसज्जित है। यह ट्रेन शुक्रवार या शनिवार तक मुंबई पहुंचने की संभावना है।मुंबई लोकल इतिहास में नया अध्याययह ट्रेन मुंबई उपनगरीय रेल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर…
16-17 अप्रैल को होगी डायग्नोस्टिक जांचमुंबई : मुंबई हाईकोर्ट ने चांदिवली विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल हुई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की जांच और छानबीन की अनुमति देकर एक ऐतिहासिक आदेश दिया है। न्यायमूर्ति सोमशेखर सुंदरेसन ने यह निर्देश जारी किया। इस मामले में कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व मंत्री नसीम खान याचिकाकर्ता हैं, जबकि शिंदे सेना के विधायक दिलीप लांडे प्रतिवादी हैं।चुनाव परिणाम को लेकर दायर की गई थी याचिकानसीम खान ने हार के बाद उठाए सवाल2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुंबई उपनगर जिले के चांदिवली विधानसभा क्षेत्र से शिंदे सेना के उम्मीदवार दिलीप लांडे ने कांग्रेस नेता…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution