Author: Team Tah ki Baat

सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जुड़ाव और आर्थिक सहयोग पर हुआ मंथनमुंबई : विलेपार्ले पूर्व स्थित सहारा होटल में आयोजित “बूस्ट इंडिया कॉन्क्लेव – एकता समिट अध्याय 3” का भव्य आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक एवं मुंबई बैंक के अध्यक्ष प्रवीण दरेकर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक समन्वय को देश की प्रगति के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन दोनों राज्यों के विकास मॉडल को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। “महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश को एक साथ लाते हुए” थीम पर…

Read More

मुंबई: नासिक के बहुचर्चित ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। रविवार को महाराष्ट्र महिला आयोग और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की एनसीपी की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रुपाली चाकणकर से सोमवार को SIT ने लंबी पूछताछ की। जानकारी के अनुसार करीब 6 से 7 घंटे तक चली इस पूछताछ में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सवाल किए गए तो वहीं कोर्ट ने आरोपी अशोक खरात की पुलिस हिरासत भी बढ़ा दी है।SIT कार्यालय से बाहर आने के बाद रुपाली चाकणकर ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने कहा कि पुलिस को जो भी जानकारी आवश्यक थी,…

Read More

मुंबई. भारत के लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत और बदलाव की खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने देशभर में चार नए श्रम कानून लागू कर दिए हैं। इन नए कानूनों के लागू होने के साथ ही पहले से मौजूद 29 अलग-अलग श्रम कानूनों को समाप्त कर दिया गया है। सरकार ने इसकी आधिकारिक घोषणा राजपत्र में जारी की है।48 घंटे साप्ताहिक काम, ओवरटाइम पर नई व्यवस्थानए श्रम कानूनों के तहत कर्मचारियों के कामकाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों के नियमित काम के घंटे फिलहाल आठ घंटे प्रतिदिन ही…

Read More

2.52 करोड़ रुपए का माल जब्त, 288 गिरफ्तारमुंबई : अन्न एवं औषध प्रशासन (एफडीए) महाराष्ट्र ने प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों और दूध में मिलावट के खिलाफ अप्रैल 2026 में राज्यभर में व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 290 स्थानों पर छापेमारी कर करीब 2.52 करोड़ रुपए मूल्य का प्रतिबंधित माल जब्त किया है। इस कार्रवाई में 261 एफआईआर दर्ज कर 288 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।गुटखा, पान मसाला और सुगंधित तंबाकू पर सख्त प्रतिबंधएफडीए की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आम जनता को सुरक्षित…

Read More

एफएसएल रिपोर्ट में ‘जिंक फॉस्फाइड’ की पुष्टि मुंबई. दक्षिण मुंबई के पायधुनी इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की रहस्यमयी मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की रिपोर्ट में मृतकों के विसरा और शरीर के नमूनों में ‘जिंक फॉस्फाइड’ पाए जाने की पुष्टि हुई है। यह वही जहरीला रसायन है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर चूहा मारने की दवा के रूप में किया जाता है। तरबूज में मिला जहरीला पदार्थ जांच में यह भी सामने आया है कि परिवार द्वारा खाए गए तरबूज के नमूनों में भी जिंक फॉस्फाइड मौजूद था। वहीं, घर…

Read More

87 हजार से अधिक फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों की होगी जांचमुंबई. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में घुसपैठ कर चुके अवैध विदेशी नागरिकों को फर्जी जन्म प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के कथित रैकेट की जांच के लिए मुंबई पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। प्रारंभिक जांच में बड़ी संख्या में जन्म प्रमाणपत्र संदिग्ध तरीके से जारी किए जाने की बात सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अधिकारियों, एजेंटों व लाभार्थियों की भूमिका की जांच करेगी।वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में चलेगी जांचएसआईटी का नेतृत्व संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम)…

Read More

मुंबई : महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीटों (9 नियमित और 1 उपचुनाव) के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार 12 मई 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान और उसी दिन मतगणना होगी। हालांकि, सभी सीटों पर उम्मीदवारों की संख्या तय रहने के कारण चुनाव निर्विरोध होना लगभग तय हो गया है।निर्विरोध चुनाव का ये है कारणइन 10 सीटों के लिए कुल 10 ही वैध उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी आवेदन किया था, लेकिन 10 विधायकों के समर्थन के अभाव में उनके नामांकन खारिज…

Read More

डीसीपी दत्ता नलावडे के मार्गदर्शन में अंधेरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई मुंबई : अंधेरी पूर्व स्थित एक ड्रेनेज लाइन से सड़ी-गली अवस्था में मिली एक अज्ञात महिला के शव की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। डीसीपी दत्ता नलावडे के मार्गदर्शन में अंधेरी पुलिस ने इस मामले में हत्या का खुलासा करते हुए महिला के भाई और भाभी को गिरफ्तार किया है। 24 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे बीएमसी कर्मचारियों ने अंधेरी पुलिस को सूचना दी कि मरोल पाइपलाइन क्षेत्र स्थित ओमनगर में ड्रेनेज लाइन की सफाई के दौरान एक बंद मैनहोल खोलने…

Read More

मुंबई के पायधुनी इलाके में सनसनीखेज घटना से हड़कंप मुंबई: दक्षिण मुंबई के पायधुनी क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनकी 13 और 16 साल की दो नाबालिग बेटियां भी शामिल हैं. इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अब्दुल्ला डोकाडिया (40), नसरीन डोकाडिया (35) और उनकी बेटियां आयशा (16) व जैनब (13) के रूप में हुई है. परिवार के सभी सदस्य एक साथ रहते थे और उनकी…

Read More

मुंबई. वस्त्रोद्योग और अन्य उद्योगों से निकलने वाले चमकीले रंगों (डाई) के कारण होने वाले जल प्रदूषण पर अब विज्ञान ने प्रभावी लगाम लगाने का रास्ता ढूंढ लिया है. आईआईटी मुंबई के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी अत्याधुनिक तकनीक विकसित की है, जिससे अब ‘रंग’ पानी को खराब नहीं करेंगे. इस नई प्रणाली में ‘जैव-नैनो सिस्टम’ का कमाल देखने को मिला है, जो जल उपचार के पुराने तरीकों को पूरी तरह बदलने की क्षमता रखता है. यह खोज भविष्य में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकती है.मैंग्रोव जीवाणु और नैनोशीट का अद्भुत संगमइस तकनीक की सबसे…

Read More