Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के नवनियुक्त संपर्क प्रमुखों और विभागीय संपर्क प्रमुखों के साथ एक ऑनलाइन बैठक कर पार्टी संगठन की गहन समीक्षा की. इस बैठक में शिंदे ने पदाधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में अल्टिमेटम देते हुए कहा कि जो काम करेंगे, वही पद पर बने रहेंगे और जो नहीं करेंगे, उनकी छट्टी कर दी जाएगी. इस दौरान शिंदे ने स्पष्ट संदेश दिया कि क्वांटिटी नहीं, काम की क्वालिटी चाहिए. जो पार्टी का काम करेंगे, उन्हें ही बड़े पदों पर मौका मिलेगा.”बैठक में एकनाथ शिंदे ने मंत्री, विधायक और सांसद जैसे बड़े पदों को दरकिनार रखते…
मुंबई: मुंबई शहर और उपनगरों में नागरिकों को सुरक्षित दूध उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अन्न एवं औषध प्रशासन विभाग ने 7 अप्रैल 2026 को टोल नाकों पर विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान बड़ी मात्रा में दूध के नमूनों की जांच कर कार्रवाई की गई.अन्न एवं औषध प्रशासन विभाग द्वारा यह विशेष अभियान पूरी रात चलाया गया. अभियान के तहत मुलुंड (आनंद नगर), मुलुंड (LBS मार्ग), ऐरोली, मानखुर्द, दहिसर और शिवड़ी सहित कुल 6 स्थानों पर जांच टीमें तैनात की गई थीं.195 नमूनों की जांचअभियान के दौरान कुल 195 दूध के नमूने लिए गए. जांच के बाद 188 नमूने…
पॉड टैक्सी परियोजना का ई-भूमिपूजनसार्वजनिक परिवहन को और आधुनिक व सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मेट्रो लाइन 2B के पहले चरण का लोकार्पण और पॉड टैक्सी परियोजना का ई-भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस अवसर पर शहर को देश की सबसे एकीकृत और आसान परिवहन व्यवस्था वाला शहर बनाने का संकल्प दोहराया।5.6 किमी का पहला चरण शुरू, 5 स्टेशन चालूमेट्रो 2B (डी.एन. नगर से मंडाले) के तहत देशभक्त एन.जी. आचार्य उद्यान–डायमंड गार्डन से मंडाले तक 5.6 किमी लंबा पहला चरण शुरू किया गया है, जिसमें 5 स्टेशन शामिल हैं।मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि शेष…
मुंबई. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, गिग और डिलीवरी क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के माध्यम से ग्राहकों को सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए उनकी कसून पड़ताल करना आवश्यक है। महाराष्ट्र के कामगार मंत्री एड. आकाश फुंडकर ने कामगार और गृह विभाग की संयुक्त बैठक में यह स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्राहक सुरक्षा को केंद्र में रखते हुए एक सर्वसमावेशी आराखड़ा तैयार किया जाए।ग्राहक सुरक्षा सर्वोपरिबैठक में जोमैटो, स्विगी, ब्लिंकिट जैसी डिलीवरी कंपनियों की कार्यप्रणाली पर गहन चर्चा हुई। वर्तमान में ये कंपनियां ऑनलाइन और फेसलेस तरीके से डिलीवरी पार्टनर्स की नोंदणी करती हैं, फिर यह जानकारी थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन एजेंसियों…
मुंबई ऑटोरिक्शा टैक्सीमेन्स यूनियन ने कल्याणकारी मंडल की अनिवार्य फीस के खिलाफ उठाई आवाजधर्मवीर आनंद दिघे साहेब महाराष्ट्र ऑटोरिक्शा और मीटर्ड टैक्सी चालक कल्याणकारी मंडल में पंजीकरण के नाम पर ऑटोरिक्शा चालकों से गैरकानूनी ढंग से वसूली जा रही है। इस वसूली को अवैध बताते हुए ऑटो रिक्शा चालक विरोध कर रहे हैं। ऑटो रिक्शा चालक व मालिकों ने बुधवार (8 अगस्त 2026) को इसके विरोध में मुंबई ऑटोरिक्शा टैक्सीमेन्स यूनियन के बैनर तले प्रादेशिक परिवहन कार्यालय (RTO), अंधेरी में मोर्चा निकालकर जोरदार प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। क्या है पूरा मामला?महाराष्ट्र सरकार ने ऑटोरिक्शा चालकों के लिए कल्याणकारी…
मुंबई. उत्तर मुंबई के सांसद और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के सक्रिय हस्तक्षेप के बाद ₹246 करोड़ की लागत वाली ‘दहिसर नदी पुनर्जीवन परियोजना’ अपने निर्णायक दौर में पहुँच गई है। मई 2024 में कार्यभार संभालने के बाद से ही गोयल ने इस परियोजना को प्राथमिकता देते हुए बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरंतर समीक्षा बैठकें और फॉलो-अप किए, जिसका परिणाम अब धरातल पर दिखने लगा है।अत्याधुनिक तकनीक से सुधरेगी जल गुणवत्ताइस महत्वाकांक्षी परियोजना का प्राथमिक लक्ष्य सीवेज के बहाव को रोकना और नदी के प्रदूषित जल को शुद्ध कर प्रवाह को स्वच्छ बनाना है। परियोजना के तहत दहिसर…
मुंबई: महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (महावितरण) का विभाजन कर दो स्वतंत्र कंपनियां स्थापित करने के प्रस्ताव को आज मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की।इस निर्णय के तहत औद्योगिक, वाणिज्यिक, घरेलू और अन्य गैर-कृषि उपभोक्ताओं के लिए एक अलग वितरण कंपनी तथा कृषि उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति और संबंधित सेवाएं प्रदान करने के लिए एमएसईबी सोलार एग्रो पावर लिमिटेड (एमएसएपीएल) नामक अलग कंपनी बनाई जाएगी।IPO लाने को मंजूरीगैर-कृषि वितरण क्षेत्र की महावितरण कंपनी को पूंजी बाजार में सूचीबद्ध करने के लिए IPO लाने को भी मंजूरी दी गई है।महावितरण द्वारा…
मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में महाराष्ट्र के विकास को नई ऊंचाई देने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने प्रशासन को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित बनाने के उद्देश्य से रिमोट सेंसिंग सेंटर के पुनर्गठन, नई जियो-टेक्नोलॉजी कंपनी की स्थापना और एक स्वतंत्र आईटी एवं एआई विभाग के निर्माण पर मुहर लगा दी है। इन फैसलों से न केवल प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी, बल्कि आपदा प्रबंधन और नागरिक सेवाओं में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।एमआरएसएसी (MRSAC) का कंपनी में रूपांतरणराज्य सरकार ने महाराष्ट्र रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर (MRSAC) की…
अनियमितताओं की शिकायतों पर परिवहन मंत्री सरनाईक सख्तपरमिट प्रक्रिया पर 1 मई तक मांगी रिपोर्टमुंबई: राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने रिक्शा परमिट और बैज वितरण प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए मीरा-भायंदर महानगरपालिका क्षेत्र के सभी परमिट, लाइसेंस, बैज की पुनः जांच के आदेश दिए हैं। संबंधित अधिकारियों को 1 मई तक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।बांद्रा स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री सरनाईक ने साफ कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया होने के बावजूद फर्जी दस्तावेजों के आधार पर परमिट जारी होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इस पर तत्काल…
पूछताछ में हुआ कुल 59 मामलों का खुलासामुंबई : मध्य मुंबई के भोईवाड़ा इलाके में एक बुजुर्ग को झांसा देकर सोने की चेन ठगने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 30 मार्च 2026 की सुबह करीब 11 बजे की है।मिली जानकारी के अनुसार, 71 वर्षीय जोसेफ सी.ए. फर्नांडीस, गौरीशंकर मिठाई की दुकान के सामने से गुजर रहे थे, तभी दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे।एक युवक ने पहचान का नाटक करते हुए उन्हें चाय पीने के लिए कहा, जबकि दूसरे ने उसकी झूठी पहचान को और मजबूत किया। बातों में उलझाकर उन्होंने बुजुर्ग के…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution