Author: Team Tah ki Baat
विशेष ऑडिट के आधार पर होगी कानूनी कार्रवाईमुंबई: ‘मुंबई पुलिस हाउसिंग प्रोजेक्ट’ में आर्थिक अनियमितताओं की शिकायतों के बाद सरकार ने मामले की जांच तेज कर दी है। इस संबंध में विशेष लेखापरीक्षण (स्पेशल ऑडिट) शुरू कर दिया गया है। यह जानकारी मंत्री बाबासाहेब पाटील ने विधान परिषद में प्रश्नोत्तर के दौरान दी।इस मुद्दे को सदस्य अमोल मिटकरी ने प्रमुखता से उठाया, जबकि भाई जगताप, प्रविण दरेकर, सचिन अहिर और शशिकांत शिंदे ने भी उपप्रश्नों के जरिए मामले पर सरकार से जवाब मांगा।गंभीर अनियमितताओं के आरोपमंत्री पाटील ने बताया कि प्राप्त शिकायतों में बिना सदस्यों की अनुमति के ठेकेदार नियुक्त…
मुंबई: खार पुलिस स्टेशन में तैनात सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) तुषार तात्यासाहेब काले को भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते (एसीबी) ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 16 मार्च 2026 को जाल बिछाकर (ट्रैप) गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने एक प्रॉपर्टी विवाद से जुड़े मामले में शिकायतकर्ता के भाई के पक्ष में जांच रिपोर्ट देने के लिए 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। बाद में यह सौदा 1.5 लाख रुपए में तय हुआ।शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जालशिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए 19 जनवरी 2026 को एसीबी, वरली कार्यालय…
मुंबई. मध्य-पूर्व में चल रहे ईरान और इजराइल के युद्ध का असर अब भारत के आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है। इस अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण एलपीजी गैस सिलेंडर और खाद्य तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। राज्य सरकार ने हालांकि स्थिति पर नियंत्रण रखने और आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए कई कदम उठाए हैं।अन्न, नागरी आपूर्ति व ग्राहक संरक्षण मंत्री छगन भुजबल ने विधान परिषद में जानकारी देते हुए बताया कि पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति और कीमत तय करने का अधिकार केंद्र सरकार के पास…
12 राज्यों में पहले से लागूउद्धव गुट ने किया समर्थनविपक्ष ने उठाए सवालमुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा में सोमवार को ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ (धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक) पर जमकर बहस हुई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सदन में साफ किया कि यह कानून किसी विशेष धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि ठगी, लालच और दबाव से होने वाले धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए लाया गया है। इस दौरान एनसीपी (शरद गुट) के नेता जितेंद्र आव्हाड के एक बयान पर बवाल मच गया, जिसके बाद उन्हें सदन में माफी मांगनी पड़ी।’सुरक्षा कवच है ये कानून, अराजकता नहीं’विधेयक का बचाव करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने…
मुंबई : बीएमसी (मुंबई महानगरपालिका) क्षेत्र में लगभग 1 लाख 41 हज़ार 356 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं चल रही हैं। राज्य सरकार और महानगरपालिका के समन्वय से शहर के विकास और नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी उद्योग मंत्री डॉ. उदय सामंत ने विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान दी।सरकार का बकाया भुगतान किश्तों में किया जाएगामंत्री डॉ. सामंत ने कहा कि विभिन्न विभागों से मुंबई महानगरपालिका को मिलने वाली 10 हज़ार 931 करोड़ रुपये की बकाया राशि का भुगतान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया…
मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने राज्य को जल सम्पन्न बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए राज्य सरकार और पानी फाउंडेशन मिलकर काम करेंगे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि पानी फाउंडेशन ने राज्य में जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है और इसके सहयोग से महाराष्ट्र को पानी से भरपूर बनाने का संकल्प लिया जा सकता है।सूखे की समस्या कम करने में फाउंडेशन की अहम भूमिकामंत्रालय में आयोजित एक बैठक में पानी फाउंडेशन के जल संरक्षण कार्यों पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि फाउंडेशन ने राज्य…
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों और गानों के साथ-साथ सितारों की निजी जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रहती है। कई बार कलाकारों के रिश्तों और विवादों की कहानियां किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगतीं। हाल ही में भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री से जुड़े कुछ पुराने अनुभव साझा किए, जिनमें पावर स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्ते को लेकर भी कई दिलचस्प बातें सामने आईं।पवन सिंह की पर्सनल लाइफ पर बयानमोनालिसा ने बताया कि जब वह पवन सिंह के साथ फिल्मों में काम कर रही थीं, उस समय अभिनेता की निजी जिंदगी काफी चर्चाओं…
कलश स्थापना के साथ होगा हिंदू नववर्ष का स्वागतमां दुर्गा की आराधना का पावन पर्व चैत्र नवरात्रि इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ हो रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर्व चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होता है और इसी दिन से हिंदू नववर्ष का भी आरंभ माना जाता है। इस बार नवरात्रि 19 मार्च से 26 मार्च 2026 तक मनाई जाएगी। खास बात यह है कि इस वर्ष महाष्टमी और राम नवमी एक ही दिन 26 मार्च को पड़ रही है, इसलिए यह नवरात्रि आठ दिनों की रहेगी। भक्त पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ…
कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के नए डांस नंबर ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। इस गाने में अभिनेत्री नोरा फतेही अभिनेता संजय दत्त के साथ नजर आ रही हैं। गाना रिलीज होते ही जहां कुछ लोगों ने नोरा के डांस की तारीफ की, वहीं बड़ी संख्या में दर्शकों ने इसके अश्लील बोल, डबल मीनिंग और आपत्तिजनक कोरियोग्राफी को लेकर कड़ी आलोचना की।डांस बार सेटिंग में फिल्माया गया गानायह गाना एक डांस बार के माहौल में फिल्माया गया है, जिसमें नोरा फतेही कई बैकअप डांसर्स के साथ परफॉर्म करती नजर आती हैं।…
बोले, कानून में बदलाव का अधिकार सिर्फ संसद कोमुंबई: महाराष्ट्र में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण (एट्रोसिटी) कानून को लेकर सियासत तेज हो गई है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री संजय शिरसाट के विधानभवन में दिए गए बयान पर वकील नितीन सातपुते ने कड़ी आपत्ति जताई है। सातपुते ने कहा कि एट्रोसिटी कानून में बदलाव या संशोधन करने का अधिकार केवल संसद को है और इसके लिए लोकसभा व राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत आवश्यक होता है। सातपुते ने कहा कि इस विषय की पूरी जानकारी के बिना मंत्री द्वारा दिया गया बयान अपरिपक्वता को दर्शाता है।सातपुते के अनुसार, अनुसूचित जाति…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution