Author: Team Tah ki Baat

अंबरनाथ. मुंबई से सटे ठाणे जिले में अंबरनाथ पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाले फ्लाईओवर ब्रिज पर शुक्रवार को तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पूरे हादसे का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।घटना के वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में साफ देखने को मिला कि तेज रफ्तार के कारण कार से चालक का नियंत्रण छूट गया था। इस दौरान तीन मोटरसाइकिल सवार हादसाग्रस्त कार की चपेट में आ गए.दुर्घटना का विवरणयह दुर्घटना अंबरनाथ पूर्व-पश्चिम फ्लाईओवर पर हुई। बताया जा रहा…

Read More

मुंबई: घाटकोपर-पश्चिम में गुरुवार रात को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक 65 वर्षीय सेवानिवृत्त रेलवे लोको पायलट की एक व्यस्त सार्वजनिक सड़क पर नृशंसता पूर्वक हत्या कर दी गई। यह अपराध सीजीएस कॉलोनी क्षेत्र, जिसे ‘ओल्ड फर्निचर गली’ के नाम से भी जाना जाता है, में हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस को संदेह है कि यह हत्या लूटपाट के प्रयास से जुड़ी हो सकती है।65 वर्षीय मृतक की पहचान सुरेंद्र धोंडीराम पचडकर के रूप में हुई है, जो एक सेवानिवृत्त लोको पायलट थे और विक्रोली (पश्चिम) में आनंदगढ़, त्रिवेणी सोसाइटी, पार्कसाइड में अपने परिवार…

Read More

मुंबई: सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर ओरी के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने एक ड्रग्स पार्टी मामले में समन भेजा है। इस मामले में सिद्धांत कपूर को 25 नवंबर को हाजिर होने के लिए कहा गया है। इससे पहले समन भेजे जाने के बावजूद हाजिर न हुए ओरी को अब 26 नवंबर की नई तारीख दी गई है।क्या है पूरा मामला?मिली जानकारी के अनुसार, दाऊद इब्राहिम गिरोह के प्रमुख सदस्य और फरार ड्रग किंगपिन सलीम डोला के करीबी सहयोगी मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख ने मुंबई और दुबई…

Read More

मुंबई: मुंबई पुलिस ने कांदिवली गोलीबारी मामले को सुलझा लिया है. पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले ने चार सुपारी किलर्स एवं मुख्य साजिशकर्ता सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि क्राइम ब्रांच यूनिट-11 ने कांदिवली पश्चिम में 40 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर फ्रेडी डी’मेलो पर हुए हमले के संबंध में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, कांदिवली निवासी 42 वर्षीय राजेश रमेश चौहान इस फायरिंग मामले का मुख्य साजिशकर्ता है। राजेश का पीड़ित डी’मेलो के साथ संपत्ति और पैसे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।इसलिए चौहान ने चार…

Read More

हिट फिल्म ‘सैयारा’ में अपनी शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता अहान पांडे ने आखिरकार अपनी सह-कलाकार अनीता पड्डा के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। अहान ने स्पष्ट किया है कि वे दोनों एक गहरा और विशेष बंधन साझा करते हैं, लेकिन यह पूरी तरह से गहरी दोस्ती है, न कि कोई रोमांटिक रिश्ता।फैंस ने फिल्म ‘सैयारा’ में उनकी केमिस्ट्री की बहुत प्रशंसा की थी, लेकिन अहान ने साफ कर दिया कि अनीता के साथ उनका जुड़ाव एक अलग ही तरीके से अद्वितीय और हार्दिक है।”केमिस्ट्री हमेशा रोमांटिक…

Read More

लाइफ लाइन लोकल में भाषा विवाद की चढ़ा बलिमुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां भाषा को लेकर हुए विवाद के बाद एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। कल्याण का रहने वाला यह छात्र हिंदी में बात करने पर कुछ सह-यात्रियों द्वारा हमला किए जाने और धमकी दिए जाने के बाद गहरे मानसिक तनाव में था।कल्याण पूर्व के तीसगांव नाका का 19 वर्षीय निवासी अर्णव खैरे, मुलुंड के एक कॉलेज में पढ़ता था। अर्णव के पिता जितेंद्र खैरे…

Read More

पालघर: मुंबई से सटे वसई से एक चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है, जहां एक युवान ने कथित तौर पर अपनी 16 वर्षीय भांजी को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस जघन्य कृत्य के पीछे का कारण अब सामने आया है।दरअसल, मृत किशोरी अपने मामा के साथ प्रेम संबंध में थी और उसी से शादी करने का लगातार दबाव बना रही थी। मामा (आरोपी) इसी बात से इतना नाराज हो गया कि उसने चलती ट्रेन से भांजी को धक्का देकर मार डाला।घर छोड़कर मामा के पास गईपीड़ित किशोरी और उसके मामा के…

Read More

मुंबई: छोटे परदे यानी टेलीविजन पर लाइव शो आता था ‘राज पिछले जन्म का’। वैसे तो इस शो को लोगों ने काफी पसंद किया था लेकिन इसका विरोध किए जाने के कारण कुछ ही एपिसोडों के बाद इसे बंद कर दिया गया था। लेकिन उस धारावाहिक की याद बॉलीवुड के सुपर स्टार संजय दत्त की उस कहानी की वजह से एक बार फिर से ताजी हो गई, जो कभी खुद संजू बाबा ने सुनाई थी।बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त जल्द ही फिल्म ‘धुरंधर’ में एसपी के रोल में नजर आएंगे। 5 दिसंबर को रिलीज हो रही मूवी में वह पुलिस फोर्स…

Read More

वैसे तो मुंबई को छोड़कर कर शेष महाराष्ट्र और देश के लगभग ज्यादातर राज्यों के लोगों के लिए नवंबर से जनवरी के बीच ठंड कोई नई बात नहीं है। लेकिन इस साल मानसून के समापन के बाद अब मुंबई और आसपास के इलाकों में भी गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो गया है। आधी रात के बाद और सुबह सूर्योदय तक मुंबई में ठंड के कारण मौसम सुहाना हो जाता है। लेकिन इसके अभ्यस्त न होने की वजह से मुंबईकरों को सर्दी, खांसी और खुजली की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।ठंड शुरू होते ही सर्दी-खांसी जैसी बीमारियां…

Read More

मुंबई: राज्य में प्रतिबंधित गुटखे के भंडारण और खरीद-विक्री को रोकने के लिए राज्य सरकार अब और अधिक कड़े कदम उठाने की तैयारी में है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरी झिरवल ने यह जानकारी दी है कि इस अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लागू करने पर विचार कर रही है।राज्य में गुटखा उत्पादन और बिक्री पर प्रतिबंध होने के बावजूद, दूसरे राज्यों से गुटखे का अवैध भंडार राज्य में आ रहा है, जिससे विद्यार्थियों और युवाओं को खतरा पैदा हो रहा है। सरकार इस अवैध व्यापार के पीछे की…

Read More