Author: Team Tah ki Baat

मुंबई. राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के स्थाई कैंपस के लिए भूमि पूजन बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई के कर कमलों से संपन्न हुआ. इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजीत पवार सहित कई अन्य मान्यवर मंच पर तथा कार्यक्रम में मौजूद थे. सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई गवई ने कहा कि भारत का संविधान स्वतंत्रता, न्याय और समानता के सिद्धांतों पर आधारित है. न्यायपालिका के पास न तो हथियारों की शक्ति है और न ही शब्दों का सामर्थ्य है. उन्होंने यह भी कहा कि कार्यपालिका के सहयोग…

Read More

मुंबई. भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुंबई में युवाओं की आवाज को नीति निर्माण की मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से “आवाज मुंबईकरों की… संकल्प भाजपा का” अभियान का आयोजन किया जा रहा है. यह अभियान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक अमित साटम के मार्गदर्शन और नेतृत्व में पूरे मुंबई में जोर-शोर से चलाया जा रहा है. भाजयुमो (भारतीय जनता युवा मोर्चा) मुंबई की ओर से इस अभियान के अंतर्गत 6 नवंबर 2025 (गुरुवार) को मुंबई की सभी 36 विधानसभाओं के 100 महाविद्यालयों के बाहर 18 से 25 आयु वर्ग के युवाओं को अभियान में जोड़ा…

Read More

मुंबई. महाराष्ट्र सरकार ने कृषि भूमि को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर बेचने पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून में संशोधन को लागू कर दिया है. राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने क्रांतिकारी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में मंगलवार से भूमि विभाजन और चकबंदी निषेध अधिनियम में संशोधन अध्यादेश लागू कर दिया गया है. अब गैर-कृषि उपयोग के लिए अनुमत क्षेत्रों की जमीनों पर भूमि विभाजन अधिनियम लागू नहीं होगा. इस संबंध में राजपत्र जारी कर दिया गया है और इसके साथ ही अब तक भूमि विभाजन अधिनियम के विरुद्ध किए गए भूमि लेनदेन का नियमितीकरण हो जाएगा.मंत्री बावनकुले ने कहा…

Read More

मुंबई. महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों के बहुप्रतीक्षित चुनावों का बिगुल बज गया है. राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त दिनेश वाघमारे ने मंगलवार को पत्रकार परिषद में 246 नगर परिषदों व 42 नगर पंचायतों के चुनावी कार्यक्रम का ऐलान कर दिया. इसके साथ ही संबंधित नगर परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में चुनावी आचार संहिता लागू कर दी गई है. इन नगर परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में 2 दिसंबर को वोटिंग होगी और 3 दिसंबर को रिजल्ट की घोषणा होगी.राज्य चुनाव आयुक्त वाघमारे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को 31 जनवरी 2026 तक सभी निकाय चुनाव…

Read More

मुंबई. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम साउथ अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया. इसके साथ ही भारत की टीम ने महिला वर्ल्ड कप में 52 वर्षों से चला आ रहा खिताब का सूखा खत्म किया. भारतीय महिला टीम इतिहास रचते हुए पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है.लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम की शुरुआत अच्छी रही. लेकिन 51…

Read More

मुंबई. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही 5 मैचों की टी-20 क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का तीसरा मुकाबला रविवार को होबार्ट के बेलेरीव ओवल में खेला गया. इस अहम मुकाबले में टीम इंडिया ने कंगारू टीम से अपना पिछला हिसाब चूकता कर लिया. कैनबरा में खेला गया श्रृंखला का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था तो वहीं मेलबर्न में खेले गए दूसरे मुकाबले में कंगारू टीम ने भारतीय टीम को आसानी से हरा दिया था. उस हार का बदला टीम इंडिया ने होबार्ट में लिया. अब श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर आ गई हैं.तीसरे…

Read More

मुंबई. राजस्व खुफिया निदेशालय (डी. आर. आई.), मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने रविवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सी. एस. एम. आई. ए.) पर दो यात्रियों के पास से लगभग 42 करोड़ रुपए मूल्य का परिष्कृत गांजा (हाइड्रोपोनिक वीड) जब्त किया. दोनों यात्री बैंकॉक से मुंबई पहुंचे थे.डी. आर. आई. अधिकारियों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए दो यात्रियों को संदेह के आधार पर रोक कर उनके सामान की विस्तृत जांच की. जांच में उनके पास नूडल्स, बिस्कुट और अन्य वस्तुओं के 21 खाद्य पैकेट बरामद हुए, जिनमें हाइड्रोपोनिक वीड छुपाया गया था. एन.डी.पी.एस. फील्ड…

Read More

मुंबई. बांद्रा-पूर्व के खेरवाड़ी स्थित खुले मैदान और दायमा मार्ग के पास महीनों से जमा कचरे के अंबार को बीजेपी खेरवाड़ी मंडल के महामंत्री कन्हैया पटेल ने अपने खर्चे से साफ करवाया. गणेश उत्सव के दौरान यहां स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर के पास के रास्ते के कॉन्क्रीटीकरण के दौरान कचरे को एकत्रित करके छोड़ दिया गया था. तब से बारिश के दौरान कचरे के कारण हो रहे कीचड़ और बदबू से स्थानीय लोग परेशानी हो रहे थे.स्थानीय लोगों का आरोप है कि मुंबई महानगरपालिका के सफाई कर्मी और कचरा गाड़ी यहां प्रतिदिन आती है लेकिन सफाईकर्मी केवल ऊपरी तौर…

Read More

– मतदाता सूची पर युबीटी के फेंक नैरेटिव का पर्दाफाश – बोले, नैतिक आधार पर इस्तीफ़ा दें यूबीटी विधायक… मुंबई :  शिवसेना आयोजित पत्रकार वार्ता में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी),कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए पूर्व सांसद व शिवसेना (शिंदे गुट) के उपनेता एवं प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा कि मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी को लेकर विरोधी दलों द्वारा फैलाए गए फेक नेरेटिव का पर्दाफाश हो चुका है. 1 नवंबर को मुंबई में चुनाव आयोग के कार्यालय पर  निकलने वाला मोर्चा केवल विपक्षी दलों का पॉलिटिकल स्टंट है. संजय निरुपम ने कहा कि महाराष्ट्र का विधानसभा…

Read More

मुंबई : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि समुद्र सिर्फ सीमा नहीं है, बल्कि विकास का एक अवसर है. ऐसा मानते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज ने समुद्री क्षेत्र पर भारतीय शक्ति का झंडा फहराया था. उन्होंने आगे कहा कि उसी ताकत को आगे बढ़ाते हुए, भारत आज वैश्विक समुद्री उद्योग और व्यापार में एक प्रकाश स्तंभ की भूमिका निभाने के लिए तैयार है.गोरेगांव-पूर्व स्थित नेस्को (बॉम्बे प्रदर्शनी केंद्र) में आयोजित भारत समुद्री सप्ताह 2025 के तहत ‘मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव’ में प्रधानमंत्री मोदी ने जहाजरानी और जहाज निर्माण के लिए 220,000 करोड़ रुपए की परिवर्तनकारी पहल का शुभारंभ…

Read More