Author: Team Tah ki Baat

मुंबई: रसोई गैस की कथित कमी के कारण आम जनता को हो रही परेशानियों के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांताक्रुज-पूर्व के वाकोला स्थित पाठक कॉलेज के पास जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर मध्य मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष अरशद आजमी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।खाली सिलेंडर लेकर किया प्रतीकात्मक प्रदर्शनप्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता खाली गैस सिलेंडर और रसोई से जुड़े सामान लेकर सड़क पर उतरे। उनका कहना था कि गैस की आपूर्ति में बाधा आने से आम लोगों को काफी परेशानी का…

Read More

गोरगांव की घटना से मुंबई में हड़कंपमुंबई: मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां तली हुई मछली के गायब होने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने अपने ही दोस्त की पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बाद में पुलिस जांच में पता चला कि जिस मछली को लेकर विवाद हुआ था, उसे दरअसल चूहे खा गए थे।पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अफसर के रूप में हुई है। वह अपने दो साथियों के साथ एक छोटे कमरे में किराए पर रहता था। तीनों दिहाड़ी मजदूर थे। घटना वाले दिन आरोपी…

Read More

मुंबई: मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो उत्तर प्रदेश और बिहार से काम की तलाश में आए मज़दूरों के आधार कार्ड और बायोमेट्रिक डेटा का गलत इस्तेमाल कर फर्जी सिम कार्ड सक्रिय करता था। इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय साइबर अपराधी धोखाधड़ी के लिए कर रहे थे।मुंब्रा निवासी सुलतान अंसारी (42) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दूरसंचार विभाग की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) यूनिट ने साइबर पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक चिमाजी आढाव को जब अहम जानकारी दी, तब इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।ऐसे हुई शुरुआतमुंबई के वरली…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में उठापटक के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के पारंपरिक गुढीपाड़वा मेलावे को लेकर पूरे राज्य में जबरदस्त उत्सुकता है। मनसे की ओर से सोशल मीडिया पर जारी किए गए टीज़र ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।’महाराष्ट्र में जो हो रहा है, वो मंज़ूर है आपको?’मनसे द्वारा जारी यह टीज़र बेहद आक्रामक और सीधा है। इसमें आम महाराष्ट्र की भड़ास को बड़ी बेबाकी से रखा गया है। टीज़र में जनता से कुछ तीखे सवाल पूछे गए हैं —”महाराष्ट्र में जो चल रहा है, वो पसंद है आपको?””रोज़ की घटनाएँ देखकर मन परेशान हो रहा…

Read More

मुंबई. महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा ने कहा कि देश की खाद्य सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता और सतत विकास के लिए कृषि क्षेत्र की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि दुनिया के एक हिस्से में चल रहे युद्ध और संघर्ष का असर हर जगह देखने को मिल रहा है, ऐसे में देश की कृषि व्यवस्था को और मजबूत करना बेहद जरूरी है।राज्यपाल वर्मा शनिवार को राहुरी स्थित महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ (माफुकृवि) के 39वें दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ‘डॉक्टर ऑफ साइंस’ (मानद उपाधि) से सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधान परिषद…

Read More

कत्ल की वारदात से धारावी में हड़कंपमुंबई: धारावी इलाके में काले जादू के शक में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। 58 वर्षीय आरोपी अमृत सोलंकी को धारावी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, आरोपी को लंबे समय से शक था कि उसकी पत्नी सूरजबेन सोलंकी उस पर काला जादू कर रही है। इसी शक के चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी विवाद के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी…

Read More

मुंबई: पत्रकारिता के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन सत्य की पहचान और समाज का विश्वास ही पत्रकारिता की असली ताकत है। बदलती तकनीक के दौर में भी पत्रकारिता की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होगी। यह बात महाराष्ट्र शासन के सूचना एवं जनसंपर्क महासंचालनालय के प्रधान सचिव एवं महासंचालक ब्रिजेश सिंह ने कही। उन्होंने पत्रकारों से एआई को खतरे के रूप में नहीं, बल्कि कौशल बढ़ाने के अवसर के रूप में देखने का आह्वान किया।एआई से बदल रहा है पत्रकारिता का स्वरूपमुंबई मराठी पत्रकार संघ में आयोजित “एआई परिषद 2026” के उद्घाटन समारोह…

Read More

मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर में एक दर्दनाक रेल हादसे में तीन युवकों की मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना 14 मार्च को पालघर के जैन मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर हुई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग इस घटना से बेहद दुखी हैं। मृतकों की पहचान स्वप्निल शैलेश पालांडे (23), कुणाल कुमार दुबला (23) और अफरोज खलील शेख (28) के रूप में हुई है। तीनों पालघर पूर्व के वीरेंद्र नगर इलाके के निवासी थे।पुलिस के डर से भागने का आरोपपरिजनों का आरोप है कि घटना के…

Read More

मुंबई: अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री के काले पक्ष को लेकर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। #MeToo अभियान से चर्चा में आई तनुश्री ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में नए कलाकारों को अक्सर बड़े सपनों और झूठे वादों के जरिए फंसाया जाता है, जिसके बाद उनका शोषण किया जाता है।तारीफों के जरिए बनाया जाता है जालतनुश्री ने बताया कि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों की शुरुआत में खूब तारीफ की जाती है। उन्हें कहा जाता है कि वे हीरो या हीरोइन बनने के लिए ही पैदा हुए हैं और जल्द…

Read More

मामूली कहासुनी का सामने आया खूनी अंजाम मुंबई: मालाड इलाके में रोड रेज की एक घटना में 25 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि टैक्सी चालक ने गुस्से में आकर युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मृतक की पहचान शारिक अंसारी (25) के रूप में हुई है, जो मालवानी का निवासी था और मालाड- पश्चिम स्थित एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में काम करता था। वहीं, आरोपियों की पहचान सत्येंद्र गुप्ता (28) और सुनील पाल (27) के रूप में…

Read More