Author: Team Tah ki Baat
मुंबई: बीएमसी (मुंबई महानगर पालिका) के एक अधिकारी वसंतकुमार देवेंद्र की हत्या के सनसनीखेज मामले में मुंबई की एक विशेष एससी/ एसटी कोर्ट ने दो भाइयों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह पूरा विवाद एक प्रेम विवाह से शुरू हुआ था। हत्या मई 2021 में मृतक के साले (पत्नी के भाई) के अंतरजातीय विवाह से उपजी रंजिश का बदला लेने के लिए की गई थी।अभियोजन पक्ष के अनुसार, बालकृष्ण नाडर की भांजी संध्या ने विघ्नेश नाम के युवक से शादी की थी। विघ्नेश, मृतक वसंतकुमार देवेंद्र की पत्नी प्रियंका का भाई था। संध्या का परिवार इस…
मुंबई: आर्थिक राजधानी मुंबई के मालाड इलाके में रेप पीड़िता की हिम्मत और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। यहाँ एक 34 वर्षीय मूक-बधिर महिला ने अपने साथ 16 साल पहले हुए यौन उत्पीड़न के खिलाफ अब मामला दर्ज कराया है। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 45 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।यह घटना साल 2009 की है जब पीड़िता नाबालिग थी। वह अपनी एक सहेली की जन्मदिन की पार्टी में गई थी, जहाँ से एक सहेली उसे आरोपी के घर ले गई। आरोप है कि वहाँ आरोपी ने महिला की कोल्ड ड्रिंक…
मुंबई: कफ परेड पुलिस ने चंद रुपयों के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और डिग्री सर्टिफिकेट जैसे महत्वपूर्ण सरकारी और निजी दस्तावेजों का बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में गणेशमूर्ति नगर स्थित एक साइबर कैफे के मालिक को गिरफ्तार किया है।संदिग्ध नागरिकता वाले बंगाली नागरिकों की आबादी मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में गंभीर चुनौती बन रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश से गरीब, बेरोजगार और अपराधी प्रवृत्ति वाले लोगों की योजनाबद्ध ढंग से मुंबई, महाराष्ट्र सहित पूरे भारत देश में घुसपैठ कराई जा रही है। जानकार इसे गजवा…
मुंबई: रंगदारी देने से इनकार करने वाले बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमला करने और उन्हें लूटने वाले दो शातिर अपराधियों को मुंबई की एक विशेष अदालत ने कड़ी सजा सुनाई है। महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत दर्ज इस मामले में कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10 साल के कठोर कारावास और 17 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।घटना जनवरी 2020 की है। दहिसर-पश्चिम के लिंक रोड इलाके में एक बुजुर्ग दंपति रिक्शा पार्किंग चलाकर अपना गुजर-बसर करते थे। मुख्य आरोपी मारू यल्लाप्पा कुंचिकर्वे, जो कि एक आदतन अपराधी है, ने इस दंपति…
मुंबई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा जल वाहिनी के महत्वपूर्ण काम के चलते मुंबई के ‘एच पूर्व’ (एच पूर्व) विभाग सहित जी उत्तर और के पूर्व वार्ड के निवासियों को आगामी सप्ताह पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार, 22 दिसंबर से शुक्रवार, 26 दिसंबर के बीच कुल 99 घंटों तक इन क्षेत्रों में कम दबाव से जलापूर्ति होगी और पानी की सप्लाई के समय में भी बदलाव किया गया है।एच पूर्व विभाग पर पड़ेगा सीधा असर बीएमसी प्रशासन के अनुसार, एच पूर्व विभाग के अंतर्गत आने वाले बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) और मोतीलाल नगर में सोमवार से…
नवी मुंबई से भ्रष्टाचार का एक और बड़ा मामला सामने आया है। सिडको (CIDCO) के उप-अधीक्षक (भूमि अभिलेख) दिलीप बागुले को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 6 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।ये है मामलाआरोपी अधिकारियों ने नैना (एनएआईएनए) क्षेत्र में जमीन की नीलामी के बाद रिपोर्ट तैयार करने के बदले शिकायतकर्ता से 9 लाख रुपए की मांग की थी।सौदेबाजी के बाद 6 लाख रुपए की पहली किस्त लेते समय ACB की टीम ने बागुले और उनके एक साथी को दबोच लिया। इस कार्रवाई से सिडको विभाग में हड़कंप मच गया है।
नवी मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी से सटे नवी मुंबई इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रबाले थाना क्षेत्र में एक अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर चाकू की नोक पर एक महिला के साथ दरिंदगी की। हालांकि, नवी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया है। पकड़ा गया आरोपी मात्र 17 साल का एक नाबालिग है।खिड़की तोड़कर घर में घुसा दरिंदापुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रबाले इलाके की है। पीड़ित महिला घर में अकेली सो रही थी, तभी रात…
मुंबई. पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी मुंबई में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ऑनलाइन ठगी की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। ताजा मामला महानगर के पूर्वी उपनगर से सामने आया है। घटना में खुद को खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताने वालेठगों ने 82 वर्षीया बुजुर्ग महिला को ऑनलाइन (डिजिटल) अरेस्ट का झांसा देकर 5 लाख रुपए लूट लिए।मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला एक निजी कंपनी से असिस्टेंट मैनेजर के पद से रिटायर हो चुकी हैं। पीड़िता घर में अकेली रहती हैं। सोमवार को उनके पास एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप…
मुंबई. अहमदाबाद में शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला गया पांचवा टी – 20 इंटरनेशनल मुकाबला टीम इंडिया ने जीत लिया। साउथ अफ्रीका को इस मुकाबले में 30 रनों से धूल चटाकर 5 मैचों की सीरीज 3-1 से धमाकेदार जीत दर्ज की है।नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने 231 रन बनाए। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने में मेहमान टीम के हौसले पस्त हो गए। जवाब में…
मुंबई। महाराष्ट्र के बुनियादी ढांचे और परिवहन के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव आने वाला है। केंद्र सरकार ने राज्य के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिससे न केवल सफर की रफ्तार बढ़ेगी, बल्कि माल ढुलाई (लॉजिस्टिक्स) की दक्षता में भी बड़ा सुधार होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितीन गडकरी ने इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की घोषणा की।मुंबई-पुणे के बीच बनेगा ‘दूसरा’ एक्सप्रेसवे योजना का सबसे मुख्य आकर्षण नया मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे-2 है। 130 किलोमीटर लंबा यह नया कॉरिडोर मौजूदा एक्सप्रेसवे के समानांतर बनाया जाएगा, जिस पर लगभग 15,000 करोड़ रुपये की लागत…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution