Author: Team Tah ki Baat
मुंबई: देश की सबसे अमीर महानगरपालिका, मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव का बिगुल बजते ही महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है। इस बार का चुनाव महज सत्ता का संघर्ष नहीं, बल्कि अस्तित्व की लड़ाई बन चुका है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट कर दिया है कि वे बीएमसी में भाजपा का मेयर देखना चाहते हैं, जिसके लिए वे एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। दूसरी ओर, उद्धव ठाकरे अपनी खोई हुई सत्ता वापस पाने के लिए अपने चचेरे भाई राज ठाकरे के साथ हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। मराठी वोटों का गणित और राज-उद्धव का साथ…
मुंबई : नासिक के एक पुराने मंदिर के पीछे खुदाई में सोना मिलने का झांसा देकर एक बर्तन व्यापारी से 25 लाख रुपए की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का मालाड पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में गुजरात और विरार से कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 15 लाख 45 हजार रुपए की नकदी बरामद की है।ऐसे बुना ठगी का जालमालाड (पश्चिम) में बर्तन की दुकान चलाने वाले 51 वर्षीय व्यवसायी दिनेश मेहता से मुख्य आरोपी बाबूलाल वाघेला ने ग्राहक बनकर जान-पहचान बढ़ाई। आरोपी ने खुद को राजस्थानी बताकर मेहता का…
मुंबई: कांदिवली-पश्चिम स्थित लालजी पाडा इलाके में दो गुटों के बीच हो रहे झगड़े को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने न केवल पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, बल्कि सरकारी वाहन पर पथराव कर उसे भी नुकसान पहुंचाया। यह घटना रविवार, 14 दिसंबर 2025 की रात करीब 8:45 से 9:15 बजे के बीच लालजी पाडा, दीपक पार्किंग क्षेत्र में हुई।पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता पुलिसकर्मी सागर सुदाम बाबर (32) को सूचना मिली थी कि खाड़ी क्षेत्र में दो गुटों के बीच रॉड और डंडों से हिंसक झड़प हो रही है।…
मुंबई : महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने सोमवार को राज्य की सत्ताधारी महायुति सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के मुंबई स्थित महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय तिलक भवन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपकाल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के संरक्षण में ड्रग्स के कारखाने चल रहे हैं और आगामी नगर निकाय चुनावों में इस ‘ड्रग्स मनी’ का इस्तेमाल करने की भयावह साजिश रची जा रही है।सत्ताधारियों के करीबियों पर गंभीर आरोपसपकाल ने दावा किया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य का पतन हो रहा है। उन्होंने कहा, “सरकारी…
लागू हुई चुनावी आचार संहितामुंबई। राज्य में पिछले लगभग साढ़े तीन साल से भी अधिक समय से लंबित मुंबई बीएमसी सहित 29 महानगरपालिकाओं के चुनावों का बिगुल आखिरकार बज गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को मुंबई महानगरपालिका सहित राज्य की सभी महानगरपालिकाओं के चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही चुनावी आचार संहिता भी लागू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने मुंबई के सह्याद्री अतिथि गृह में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में चुनावी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।15 जनवरी को मतदान, 16 जनवरी को परिणामराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार,…
चुनौतियों के बीच दृढ़ नेतृत्व: विकास का अटल संकल्पदेवेंद्र फडणवीस ने 2014 से 2019 के बीच अपनी पहली पारी के बाद, 5 दिसंबर 2024 को तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनका 2014 से 2024 तक का राजनीतिक सफर संघर्षों और जटिल चुनौतियों से भरा रहा है. इस दशक में, आरक्षण को लेकर राज्य में विशाल और उग्र आंदोलन देखे गए, जिसने सामाजिक समरसता को भंग किया और समाज में आपसी विद्वेष को बढ़ाया. शासन चलाने के लिए यह दौर सचमुच ‘कांटों पर चलने’ जैसा कठिन था. इसके बावजूद, फडणवीस ने दूरदर्शिता और कुशलता के साथ राज-काज…
मुंबई: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच (यूनिट-4) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पिछले 17 वर्षों से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला साल 2008 का है, जब ड्रग्स के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।दिनांक 1 अक्टूबर 2008 को मुलुंड (पश्चिम) के डांगरपाडा इलाके में राजेश सोनी लखवाणी (31 वर्ष) की धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि यह हत्या मादक पदार्थों (ड्रग्स) के लेन-देन में हुए विवाद के कारण की…
मुंबई: जहां एक ओर महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तेंदुओं का डर बना हुआ है। वहीं मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक पागल कुत्ते ने भारी आतंक मचा रखा है। गोरेगांव पश्चिम के विभिन्न इलाकों में इस कुत्ते ने अब तक करीब 20 से 25 राहगीरों को अपना शिकार बनाया है, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार, यह कुत्ता गोरेगांव -पश्चिम स्थित मोतीलाल नगर, सिद्धार्थ नगर, प्रबोधनकार ठाकरे क्रीडा भवन परिसर आदि क्षेत्रों में सक्रिय है। इस वजह से इन इलाकों के लोग बुरी तरह से डरे हुए हैं।हमले का तरीका और घायल लोगप्रत्यक्षदर्शियों के…
पुरी : ओडिशा के पुरी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में हाल ही में एक ऐसी घटना घटी, जिसने श्रद्धालुओं और ज्योतिषियों के बीच बहस छेड़ दी है। मंदिर के मुख्य गुंबद, जहाँ ‘नीलचक्र’ स्थापित है, के चारों ओर पक्षियों का एक बड़ा झुंड उड़ता हुआ देखा गया। यह दृश्य इसलिए चर्चा में है क्योंकि सामान्यतः नीलचक्र के पास पक्षी नहीं देखे जाते।दुर्लभ घटना ने खींचा सबका ध्यानहिंदू मान्यताओं और मंदिर की परंपराओं के अनुसार, जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर किसी पक्षी का बैठना या उड़ना अत्यंत दुर्लभ माना जाता है। जैसे ही यह दृश्य सामने आया, मंदिर के…
झुग्गी मुक्ति मुंबई के लिए सरकार का बड़ा कदम : 50 एकड़ से बड़े भूखंडों पर होगा ‘क्लस्टर पुनर्विकास’
मुंबई: राज्य सरकार ने मुंबई को झुग्गी-मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 50 एकड़ या उससे बड़ी निजी, सरकारी या अर्ध-सरकारी भूमि पर ‘क्लस्टर रीडेवलपमेंट’ करने का फैसला किया है। इस संबंध में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान नागपुर में कई ऐतिहासिक घोषणाएं की हैं. उपमुख्यमंत्री शिंदे ने विधान परिषद में कहा कि मुंबई को झुग्गीमुक्त बनाने की दिशा में महाराष्ट्र सरकार ने झुग्गी पुनर्विकास और आवास से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं का ऐलान किया है।17 साइटें चुनी गईंउपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि 50 एकड़ या उससे बड़े…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution