Author: Team Tah ki Baat

मुंबई: मशहूर अमेरिकी रैपर और सिंगर ट्रैविस स्कॉट के 19 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स में हुए कॉन्सर्ट में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में शामिल होने आए कई लोगों के महंगे मोबाइल फोन और सोने की चेनें गायब हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अब तक कुल 24 मोबाइल फोन और 12 गोल्ड चेन चोरी होने की शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। ताड़देव पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह वारदात उस वक्त हुई जब कॉन्सर्ट में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।महंगी टिकट लेकर बने भीड़ का हिस्साजाँच में सामने आया है…

Read More

मुंबई: किसी भी फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म, ग्रुपिज्म और कास्टिंग काउच के आरोप लगाना आम बात हो गई है।अक्सर लगते रहते हैं। लेकिन अपने विवादास्पद बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने इस बार खासकर बॉलीवुड के सुलतान यानी सलमान खान पर उनका नाम लिए बगैर ही बेहद संगीन आरोप लगाए हैं।इससे पहले ‘मी टू” आंदोलन के दौरान एक्टर नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य आदि पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में हड़कंप मचाने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने इस बार सलमान खान पर ग्रुपीज्म का अलग ही तरह का आरोप लगाया है।ये…

Read More

मुंबई. महानगर की झुग्गी-झोपड़ियों और उपेक्षित बस्तियों में स्वच्छता क्रांति का नया अध्याय लिखा जा रहा है. ‘सुविधा केंद्र’ परियोजना ने न केवल शहर को चकाचक बनाया है, बल्कि लाखों लोगों के जीवन में स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान का नया अर्थ भी जोड़ा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस अनूठी पहल की जमकर सराहना करते हुए इसे पूरे शहरी महाराष्ट्र के लिए आदर्श मॉडल बताया है।स्वच्छ महाराष्ट्र अभियान को नई ऊंचाईमुख्यमंत्री फडणवीस की संकल्पना से शुरू हुआ स्वच्छ महाराष्ट्र अभियान अब मुंबई महानगर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री के आह्वान पर देश की प्रमुख कंपनियां और…

Read More

मुंबई. नायलॉन (चीनी) मांजे के कारण महाराष्ट्र में पीड़ितों की बढ़ती संख्या और पर्यावरण को बड़े पैमाने पर हो रहे नुकसान को देखते हुए, विधान परिषद की डिप्टी स्पीकर डॉ. नीलम गोर्हे ने केंद्र और राज्य सरकारों से तुरंत ठोस कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर माननीय पीयूष गोयल और राज्य के पर्यावरण और गृह विभाग को एक पत्र लिखकर नायलॉन मांजा के उत्पादन, बिक्री, स्टोरेज, ट्रांसपोर्टेशन और खासकर ऑनलाइन बिक्री पर सख्त और असरदार बैन लगाने की अपील की है।डॉ. गोर्हे ने कहा कि हालांकि राज्य सरकार ने नायलॉन मांजा पर बैन लगा दिया है,…

Read More

अंबरनाथ. मुंबई से सटे ठाणे जिले में अंबरनाथ पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाले फ्लाईओवर ब्रिज पर शुक्रवार को तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पूरे हादसे का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।घटना के वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में साफ देखने को मिला कि तेज रफ्तार के कारण कार से चालक का नियंत्रण छूट गया था। इस दौरान तीन मोटरसाइकिल सवार हादसाग्रस्त कार की चपेट में आ गए.दुर्घटना का विवरणयह दुर्घटना अंबरनाथ पूर्व-पश्चिम फ्लाईओवर पर हुई। बताया जा रहा…

Read More

मुंबई: घाटकोपर-पश्चिम में गुरुवार रात को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक 65 वर्षीय सेवानिवृत्त रेलवे लोको पायलट की एक व्यस्त सार्वजनिक सड़क पर नृशंसता पूर्वक हत्या कर दी गई। यह अपराध सीजीएस कॉलोनी क्षेत्र, जिसे ‘ओल्ड फर्निचर गली’ के नाम से भी जाना जाता है, में हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस को संदेह है कि यह हत्या लूटपाट के प्रयास से जुड़ी हो सकती है।65 वर्षीय मृतक की पहचान सुरेंद्र धोंडीराम पचडकर के रूप में हुई है, जो एक सेवानिवृत्त लोको पायलट थे और विक्रोली (पश्चिम) में आनंदगढ़, त्रिवेणी सोसाइटी, पार्कसाइड में अपने परिवार…

Read More

मुंबई: सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर ओरी के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने एक ड्रग्स पार्टी मामले में समन भेजा है। इस मामले में सिद्धांत कपूर को 25 नवंबर को हाजिर होने के लिए कहा गया है। इससे पहले समन भेजे जाने के बावजूद हाजिर न हुए ओरी को अब 26 नवंबर की नई तारीख दी गई है।क्या है पूरा मामला?मिली जानकारी के अनुसार, दाऊद इब्राहिम गिरोह के प्रमुख सदस्य और फरार ड्रग किंगपिन सलीम डोला के करीबी सहयोगी मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख ने मुंबई और दुबई…

Read More

मुंबई: मुंबई पुलिस ने कांदिवली गोलीबारी मामले को सुलझा लिया है. पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले ने चार सुपारी किलर्स एवं मुख्य साजिशकर्ता सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि क्राइम ब्रांच यूनिट-11 ने कांदिवली पश्चिम में 40 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर फ्रेडी डी’मेलो पर हुए हमले के संबंध में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, कांदिवली निवासी 42 वर्षीय राजेश रमेश चौहान इस फायरिंग मामले का मुख्य साजिशकर्ता है। राजेश का पीड़ित डी’मेलो के साथ संपत्ति और पैसे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।इसलिए चौहान ने चार…

Read More

हिट फिल्म ‘सैयारा’ में अपनी शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता अहान पांडे ने आखिरकार अपनी सह-कलाकार अनीता पड्डा के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। अहान ने स्पष्ट किया है कि वे दोनों एक गहरा और विशेष बंधन साझा करते हैं, लेकिन यह पूरी तरह से गहरी दोस्ती है, न कि कोई रोमांटिक रिश्ता।फैंस ने फिल्म ‘सैयारा’ में उनकी केमिस्ट्री की बहुत प्रशंसा की थी, लेकिन अहान ने साफ कर दिया कि अनीता के साथ उनका जुड़ाव एक अलग ही तरीके से अद्वितीय और हार्दिक है।”केमिस्ट्री हमेशा रोमांटिक…

Read More

लाइफ लाइन लोकल में भाषा विवाद की चढ़ा बलिमुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां भाषा को लेकर हुए विवाद के बाद एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। कल्याण का रहने वाला यह छात्र हिंदी में बात करने पर कुछ सह-यात्रियों द्वारा हमला किए जाने और धमकी दिए जाने के बाद गहरे मानसिक तनाव में था।कल्याण पूर्व के तीसगांव नाका का 19 वर्षीय निवासी अर्णव खैरे, मुलुंड के एक कॉलेज में पढ़ता था। अर्णव के पिता जितेंद्र खैरे…

Read More