Author: Team Tah ki Baat
मुंबई: घाटकोपर में एक चॉल में आग लगने की घटना सोमवार दोपहर को हुई। इस आग में चार बच्चों सहित कम से कम छह लोग घायल हो गए हैं। आग की जानकारी मिलते ही अग्निशमन दल (फायर ब्रिगेड) ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।यह घटना पंत नगर में 90 फुट रोड पर स्थित साई नगर में दोपहर 12:49 बजे हुई। आग में बिजली की वायरिंग और इंस्टॉलेशन, लीक हो रहा एलपीजी सिलेंडर, गैस स्टोव, बर्तन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान शामिल थे। आग लगने की इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। अग्निशमन…
मुंबई: सिग्नल पर बाइक सवार पर बेवजह जानलेवा हमला करने के बाद बाइक लूट कर फरार हुए तीन आरोपियों को वनराई पुलिस ने तीन घंटे से भी कम समय में दबोच लिया। जान से मारने की नीयत से पीड़ित के पेट में धारदार हथियार घोंपकर तीनों अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए थे।मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय जोयेब नईम बेग 22 नवंबर को शाम लगभग 7.30 से 8:00 बजे के बीच, गोरेगांव (पूर्व) स्थित आरे सिग्नल ब्रिज के नीचे, बाइक पर खड़ा था, तभी तीन अज्ञात व्यक्ति उसके पास आए। उन्होंने जोयेब की मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली…
मुंबई: मुंबई की समतानगर पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है. आरोपी खुद को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) का अधिकारी बताकर वाहन चालकों को डराते थे। सड़क पर दहशत: ‘गाड़ी स्कैन कराओ, वरना आरटीओ चलो’ कहकर उनसे जबरन ऑनलाइन वसूली करते थे। पुलिस ने न सिर्फ इन अपराधियों की मोड्स ऑपरेंडी का खुलासा किया है, बल्कि आरोपियों से ठगी गई राशि भी बरामद कर ली है।मिली जानकारी के अनुसार, मालाड पूर्व के फ़िल्मसिटी रोड स्थित ऋषि हाइट ऋद्धि गार्डन निवासी भव्या सुभार 18 नवंबर 2025 की रात लगभग 8:30 से 9:30 बजे के बीच अपने दोस्त हार्दिक धोडिया…
मुंबई: मुंबई महानगर पालिका के चुनाव से पहले भाजपा द्वारा मालवणी में रोहिंग्या-बांग्लादेशी के नाम पर की गई तोड़फोड़ कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने जोरदार पलटवार किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और मुंबई कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सचिन सावंत ने आरोप लगाया है कि भाजपा ध्रुवीकरण की घिनौनी राजनीति के तहत हिंदू और दलित परिवारों के घर भी तोड़ रही है और इसे रोहिंग्या-बांग्लादेशी का नाम देकर एक समुदाय को निशाना बना रही है।राजीव गांधी भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सावंत ने मंगल प्रभात लोढ़ा के आदेश पर घर तोड़े गए हिंदू और दलित परिवारों को…
मुंबई: महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की सरगर्मियों के बीच, मतदाता सूचियों में गंभीर अनियमितताओं के आरोपों ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने संयुक्त रूप से राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) से मतदाता सूचियों को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है।आदित्य ठाकरे ने सौंपा ज्ञापनशिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने सोमवार को राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे से मुलाकात की और उन्हें उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का पत्र सौंपा। इस दौरान उनके साथ शिवसेना यूबीटी के नेता अंबादास दानवे और मनसे के…
मुंबई: बॉलीवुड के ‘ही-मैन’, ‘शोले’ के ‘वीरू’ और हिंदी सिनेमा के सबसे चहेते सुपरस्टार धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। अपने 90वें जन्मदिन से ठीक 15 दिन पहले, सोमवार 24 नवंबर 2025 की सुबह उन्होंने मुंबई स्थित अपने जुहू वाले ‘सनी बंगले’ में अंतिम सांस ली।सोमवार सुबह करीब 10 बजे, धर्मेंद्र के बंगले ‘सनी विला’ के बाहर अचानक माहौल भारी हो गया। इलाके में तब हलचल मच गई जब घर के गेट के अंदर एक एंबुलेंस को प्रवेश करते देखा गया। इस अचानक हुई गतिविधि ने सबको चौंका दिया और अनहोनी की आशंकाएं गहराने लगीं। तुरंत बाद, मुंबई पुलिस ने…
मुंबई: महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में लंबे समय के बाद मौसम में बदलाव आने वाला है, जिसकी वजह बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रही चक्रवाती प्रणाली ‘सेनयार’ (Senyar) है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 22 नवंबर के आसपास बने एक निम्न दबाव के क्षेत्र की पहचान की है, जिसके 24 नवंबर तक गहरे दबाव में बदलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह प्रणाली सीधे तौर पर मुंबई को प्रभावित नहीं करेगी, लेकिन तटीय क्षेत्रों में नमी खींचकर शुष्क मौसम का अंत कर सकती है।इन जिलों में होगी हल्की बारिशयह चक्रवाती बदलाव महाराष्ट्र के कोंकण बेल्ट में हल्की…
मुंबई: राज्य के स्कूलों को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। जल्द ही सभी स्कूलों में छात्रों की एक ही दिन प्रत्यक्ष जाँच (फिजिकल वेरिफिकेशन) की जाएगी। यदि इस विशेष टीम को कहीं भी छात्रों को गलत तरीके से दाखिल किया गया, नाम बढ़ाए गए, या छात्रों की उपस्थिति में कोई गड़बड़ी मिली, तो संबंधित लोगों पर सीधे कार्रवाई होगी। प्राथमिक शिक्षा निदेशक शरद गोसावी और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेश पालकर ने यह चेतावनी दी है।इस वर्ष से क्या बदलेगा?शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से स्कूलों की मंजूरी (संचमान्यता) यू-डायस प्लस (U-DISE+) प्रणाली में भरी गई जानकारी के आधार पर…
मुंबई: अंधेरी पूर्व स्थित एमआईडीसी क्षेत्र में शनिवार की देर शाम के समय घटित हुई एक घटना ने लोगों को 3 दिसंबर 1984 को मध्यप्रदेश में हुई भोपाल गैस त्रासदी के खौफ की याद दिला दी.जी +1 संरचना में अचानक हुए रासायनिक रिसाव (केमिकल लीक) के कारण पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. बीएमसी के अनुसार, लीकेज के चलते तीन लोग अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. इनमें 20 वर्षीय अहमद हुसैन की मौत हो गई है। जबकि नौशाद अंसारी (28) और 17 वर्षीय सबा शेख को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। दोनों मरीजों को तेज घुटन,…
मुंबई: मुंबई में भाषाई विवाद को लेकर हुई 19 वर्षीय युवक अर्णव खैरे की कथित आत्महत्या के मामले ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम के नेतृत्व में आज शिवाजी पार्क स्थित बालासाहेब ठाकरे स्मारक पर किए गए आंदोलन के बाद मनसे और भाजपा के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।कुछ दिन पहले लोकल ट्रेन में अर्णव खैरे हिंदी में बात कर रहे थे, जिस पर कुछ युवकों ने “तुम्हें मराठी नहीं आती क्या?” कहते हुए उनकी पिटाई कर दी थी। इस घटना के बाद अवसाद में चले गए अर्णव ने आत्महत्या कर ली। इस…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution